
लाइफस्टाइल डेस्क. सावन में शिवभक्त सोमवार का खास इंतजार करते हैं। इस दिन वो अपने आराध्या देव के पूजा अर्चना के लिए खास तैयारी करते हैं। 18 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है। मंदिर और शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। पूरे दिन व्रत रखकर वो अपने शिव की आराधना करते हैं। व्रत का सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़े इसके लिए खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए हम आपको खास डाइट प्लान बताने जा रहे हैं जिससे सेहत के साथ-साथ आत्मा भी प्रसन्न रहेगी। आइए जानते हैं-
सबसे पहले तो ख्याल रखें कि आपको दिन भर खाली पेट नहीं रहना है। इससे गैस की समस्या पैदा हो सकती है। बीपी पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर पर आपको कुछ ना कुछ खाना चाहिए।
ताजे फलों का करें सेवन
फलों में कई सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखते है। इसके साथ ही आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सावन की सोमवारी में मौसमी फलों का सेवन करते रहना चाहिए। इससे आपको कमजोरी नहीं महसूस होगी और प्रार्थना में भी मन लगा रहेगा।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
व्रत में स्नैक्स के रूप में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। बादाम, अखरोट, खजूर, काजू और मखाना को शामिल कर सकते हैं। ये आपकी फिटनेस को मेंटन रखेंगे। इसके साथ एनर्जी भी मिलेगी।
सलाद का करें सेवन
व्रत में अनाज से हम दूर होते हैं। लेकिन हम सलाद का सेवन कर सकते हैं। खीरा,गाजर को काटकर आप खा सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और पेट भी भरा हुआ महसूस होगा।
पानी पीते रहें
पानी शरीर को डिटॉक्स कर हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसलिए व्रत में ढेर सारा पानी पिएं। शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। इसके अलावा आप दूध और लस्सी भी ले सकते हैं।
तले हुए चीज को No बोलें
बहुत बार देखा गया है कि लोग व्रत में केले का चिप्स, आलू का चिप्स, कट्टू के आटे की पूरी, आलू की सब्जी खाते हैं। व्रत में तैलिय और मसालेदार चीज नहीं खानी चाहिए। इससे पेट में विकार हो सकते हैं। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
और पढ़ें:
बेटी का बाप कोई और...महिला बोली-पति के अलावा नहीं बनाया किसी से संबंध, फिर ये कैसे हो गया
दुल्हन के उड़ गए होश जब 7 वचन लेने के दौरान लड़के ने रख दी ये शर्त, देखें Video
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.