
कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, इस कारण से कुछ ज्वेलरी पहनने से स्किन में एलर्जी होने लगती है। त्वचा का लाल पड़ जाना या फिर चकत्ते होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको ऐसी ज्वेलरी पहननी चाहिए, जिससे स्किन एलर्जी का खतरा न के बराबर रहे। आइए जानते हैं स्किन एलर्जी से बचाने वाली ज्वेलरी के बारे में।
टाइटेनियम को हाइपोएलर्जेनिक माना जाता है यानी इसे पहने से एलर्जी नही होती है। यह हल्की, मजबूत होती है और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए यह सुरक्षित विकल्प भी मानी जाती है। खासतौर पर इयररिंग्स और रिंग्स में इसका इस्तेमाल बेहतर माना जाता है। आप इसके इयररिंग्स, नेकलेस खरीद सकती हैं।
316L या मेडिकल-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी ज्वेलरी को भी स्किन-फ्रेंडली मानते हैं। डेली यूज या सामान्य उपयोग करने से स्किन में समस्या नहीं होती। आपको जांच करनी चाहिए कि निकल का इस्तेमाल न किया गया हो।
प्लैटिनम को काफी महंगी ज्वेलरी माना जाता है। ये स्किन के लिए सेफ मेटल होती है। यह लंबे समय तक चमक बनाए रखती है और एलर्जी से भी दूर रखती है। आप इसे डेली वियर में पहन सकती हैं।
18K या 22K गोल्ड ज्वेलरी में निकेल की मात्रा कम होती है। यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। साथ ही ऐसी ज्वेलरी में मजबूती भी बहुत होती है।
925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी ज्वेलरी की गुणवत्ता अच्छी होती है। सस्ती सिल्वर-फिनिश ज्वेलरी में मिश्रित धातुएं एलर्जी का खतरा पैदा करती हैं। आपको भरोसे की दुकान से ऐसी ज्वेलरी खरीदनी चाहिए।
और पढ़ें: Black Thread Anklet: ब्लैक थ्रेड एंकलेट से पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
1. स्किन एलर्जी से बचने के लिए कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी होती है?
टाइटेनियम, प्लैटिनम, मेडिकल-ग्रेड (316L) स्टेनलेस स्टील और हाइपोएलर्जेनिक ज्वेलरी एलर्जी होने से बचाती है।
2. ज्वेलरी पहनने से स्किन एलर्जी क्यों होती है?
सस्ती मेटल ज्वेलरी में मौजूद निकेल, कोबाल्ट या अन्य मेटल त्वचा में खुजली, लालपन, रैशेज और जलन का कारण बनते हैं।
3. स्किन एलर्जी से बचने के लिए ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
आपको हमेशा निकिल फ्री ज्वेलरी पहननी चाहिए। ज्वेलरी खरीदते समय लेबल जरूर चेक करें और हाइपोएलर्जिक का चुनाव करें।
और पढ़ें: सावन में हर साड़ी और सूट के साथ जचेंगे ये 6 ग्रीन चूड़ी सेट
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.