Small Jhumka: 2 ग्राम गोल्ड झुमका डिजाइन, डेली वियर के लिए 5 स्मॉल पैटर्न

Published : Jun 30, 2026, 03:00 PM IST
2 gram gold jhumka designs with price

सार

Small Gold Jhumka 22KT Price: 2 ग्राम तक के डेली वियर गोल्ड झुमका डिजाइन। एंटिक, फ्लोरल, रूबी और पर्ल से नक्काशी वर्क फैंसी 22 कैरेट सोने से झुमके, कीमत और डिजाइन आइडियाज।

कानों की खूबसूरती गोल्ड इयररिंग्स होती है। यह न केवल मजबूती देते हैं बल्कि हर आउटफिट के साथ मैच भी कर जाते हैं। आजकल हूप-स्टड से लेकर हगी बाली का ट्रेंड हैं जिसे हर कोई पहनता है। ऐसे में क्यों न ट्रेडिशनल सोने के झुमका को मॉडर्न टच देते हुए स्मॉल डिजाइन चुनी जाए। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं डेली वियर स्मॉल झुमका पैटर्न, जो रोजाना पहनने के साथ स्टाइल और बजट का भी पूरा ख्याल रखेंगे। आप इसे 2 ग्राम गोल्ड में बनवा सकती हैं।

ट्रेडिशनल जालदार झुमका

डेली वियर के लिए स्टड स्टाइल एंटिक झुमका खरीद सकती हैं। यह बारीक नक्काशीदार चक्र पर आती है, जिसमें हिस्से की तरफ फिलिग्री वर्क है। जबकि निचले हिस्से पर छोटे-छोटे हैंगिंग बीड्स लगे हुए हैं। यह क्लासिकल डिजाइन हैं जो काफी लाइटवेट हैं, जिसे 1-2 ग्राम में बनवाया जा सकता है।

फ्लोरल एंटिक मटका झुमका

बेसिक पीस से हटकर आप 22kt Gold Jhumka Latest को विकल्प बनाएं। यह खूबसूरत खिले हुए फूल मोटिफ पर आता है, जिसमें नीचे की ओर डोम-टेक्सचर्ड दिया है। साथ में बारीक धारियों वाली नक्काशी लुक इन्हेंस कर रही हैं। यह दिखने में थोड़ा मैट एंटिक फिनिश फील देता है। आप सॉलिड टेक्सचर्ड और फ्लोरल डिजाइन पर इसे खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- राघव जुयाल की रूमर्ड GF निहारिका के 7 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

रूबी नग हूप झुमका डिजाइन

यह पीस हल्का होकर भी फैंसी लगता है। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें हूप स्टाइल संग वायर हुक दिया गया है, जो इसे पहनने में आसान बनता है। अगर, आपके कान के टॉप्स या फिर स्टड से पक जाते हैं तो इसे विकल्प बनाया जा सकता है। हुक के ठीक नीचे रूबी नग है। बाकि का निचला हिस्सा नक्काशीदार वर्क पर है। स्टोन-हुक पैटर्न पर 1-2 इसकी अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी

पर्ल हैंगिंग हुक झुमका

यह झुमका बिना किसी स्टड के नहीं आता है, इसे पहनने के लिए सिंपल और एलिगेंट सोने का हुक दिया है। जबकि झुमका हिस्सा छोटी और पतली, जबकि बॉटम एरिया को स्पेशल सफेद मोती राजशाही लुक दे रहे हैं। आप प्लेन डिजाइन से हटकर मोतियों और गोल्ड के कॉम्बिनेशन पर इसे चुन सकती हैं। ये डेली वियर के लिए लाइटवेट और क्लासी पीस है जिसे कुर्तियों और सिल्क सूट और साड़ियों संग वियर करें।

मयूर नक्काशी एंटिक झुमका

दक्षिण भारतीय कला से प्रेरित यह डिजाइन बहुत ही बारीक और खूबसूरत लुक पर आती है। जिसमें सुंदर मोर की आकृति बनी हुई है। साथ में मोर के पंखों की डिटेलिंग एंटिक लुक देती है। स्टड के साथ चेन लिंक पर झुमका दिया गया है, जिस पर हल्की धारियां और गोल्ड बॉल्स का काम है। यह कम बजट में हैवी और एलिगेंस स्टाइल के लिए परफेक्ट है।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

सोने के झुमका कितने का आता है?

Gold Jhumka Price उनके वजन और शुद्धता, डिजाइन पर निर्भर करता है। आमतौर पर 22 कैरेट के हल्के झुमके 10000-40000 रु. के आसापस मिल जाते हैं। जबकि हैवी डिजाइन पर कीमत 50,000 से दो लाख रुपए तक भी जा सकती है।

क्या 1 ग्राम में सोने की बाली बनवाई जा सकती है?

जवाब हैं हां, 1 ग्राम में कई तरह की बालियां बनाई जा सकती हैं जो हल्की और छोटी होती हैं। इन्हें डेली वियर के लिए बेस्ट माना जाता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Monsoon Climbing Plants: बारिश में घर-बालकनी दिखेगी फूलों का गार्डन, लगाएं कम मेंटेनेंस वाली 4 खूबसूरत बेलें
यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की