कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट

Published : Jul 15, 2026, 06:00 PM IST
Sonali Bendre

सार

Sonali Bendre Fitness Secret: कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए। जानिए 51 की उम्र में फिट और स्लिम रहने के लिए एक्ट्रेस 18-20 घंटे की फास्टिंग और किन हेल्दी आदतों को फॉलो करती हैं।

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे साल 2018 में स्टेज 4 मेटास्टेटिक कैंसर का सामना कर चुकी हैं। गंभीर हाई-ग्रेड कैंसर से जूझने के बाद सोनाली ने अपनी हेल्थ पर बहुत काम किया है। कैंसर ट्रीटमेंट का दुष्प्रभाव होने के बावजूद सोनाली ने हेल्दी लाइफस्टाइल अपाकर खुद को फिट एंड स्लिम किया। हाल ही में एक्ट्रेस एक इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि वो एक चीज रोजाना करती हैं, जिससे काफी अच्छा फील करती हैं। जानिए सोनाली बेंद्रे की सेहत का राज क्या है और वो किन बातों का ध्यान रखती हैं। 

18 से 20 घंटे भूखी रहती हैं सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि वो हर रोज 18 से 20 घंटे की फास्टिंग जरूर करती हैं। ऐसा करने से उन्हें बहुत रिलेक्स फील होता है। सोनाली कहती हैं कि वो फूडी नहीं है लेकिन जो अच्छा लगता है, वो जरूर खाती हैं। साथ ही फास्टिंग करने के बाद उन्हें एनेर्जेटिक फील होता है। 51 साल की सोनाली बेंद्रे इंटरमिटेंट फास्टिंग पर विश्वास करती हैं और दिन में डेढ़ बार खाना खाती हैं।

ऑटोफैगी का करती हैं पालन

ऑटोफैगी (Autophagy) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमे शरीर की कोशिकाएं (cells) अपने ही खराब, मृत या क्षतिग्रस्त हिस्सों को नष्ट करके का काम करती हैं। सोनाली ने इस पर हुई रिसर्च को पढ़ा था और इसे अपनाना भी शुरू कर दिया। फास्टिंग करके ऑटोफैगी का लाभ उठाया जा सकता है।

और पढ़ें: भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

शुगर खाना कर दिया है बंद

आगे सोनाली बताती हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ ही उन्होंने अपनी डाइट से व्हाइट शुगर को पूरी तरह से हटा दिया है। शुगर को बंद करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और साथ ही लंबे समय तक रहने वाली सूजन से भी छुटकारा मिलता है। 

और पढ़ें: बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फ्रेंच ब्रेड से मेसी बन तक, शरारा-गरारा में जचेंगे राशा थडानी से 5 लेटेस्ट हेयरस्टाइल
हल्की चेन में वजनदार स्टाइल, 67% तक OFF पर सुई धागा डिजाइन