
Sonam Wangchuk Health: जंतर मंतर में एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक 19 दिनों से स्ट्राइक पर हैं। आमरण अनशन में बैठे सोनम केवल पानी पी रहे हैं। दिनों के बढ़ने के साथ उनकी तबियत को लेकर देशवासियों की चिंता भी बढ़ रही है। अब तक खाना न खाने से उनका 8 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। न खाने के कारण ब्लड शुगर लेवल कम हो गया है और साथ ही शरीर में चलने की एनर्जी भी नहीं बची है। अगर आपके मन में सवाल आ रहा है कि आखिर बिना खाने के इंसान कितने दिन जिंदा रह सकता है या फिर एनर्जी कहां से मिलती है, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।
खाना अगर कोई व्यक्ति 48 घंटे तक नहीं खाता है, तो भी जिंदा रहता है। इसका कारण होता है लिवर में स्टोर ग्लाइकोजन का ब्लड में निकलकर ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखना है। भूखे रहने पर शरीर में पहली प्रक्रिया ग्लाइकोजिनोलाइसिस होती है। जब इंसान 2 से ज्यादा दिन तक भूखा रहता है, तो शरीर दूसरी स्टेज में चला जाता है।
जब कोई व्यक्ति कई दिनों तक भोजन नहीं खाता है, तो शरीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए मसल्स के प्रोटीन का इस्तेमाल भी शुरू कर सकता है। इस कारण से शरीर कमजोरी हो जाता है। चक्कर के साथ ही लो ब्लड शुगर और मांसपेशियों की ताकत कम महसूस होती है।
जब शरीर कई दिनों तक भूखा रहता है, तो लिवर का काम शुरू हो जाता है और ये फैटी एसिड को कीटोन बॉडीज में चेंज करने लगता है। इससे शरीर में मेटाबॉलिक क्राइसिस शुरू हो जाते हैं। कीटोन ग्लूकोज की कमी के कारण एनर्जी के रूप में शरीर द्वारा यूज किए जाते हैं।
और पढ़ें: बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स
अगर कोई व्यक्ति 10 से 15 दिन तक भूखा रहता है, तो शरीर का प्रोटीन एनर्जी के लिए यूज होने लगता है। इस कारण से मसल्स लॉस होने लगता है और वजन भी तेजी से घट जाता है। हालत ये होती है कि हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इस कारण से व्यक्ति को इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक रहता है। बिना भोजन के शरीर कितने दिन एनर्जी बना सकता है, ये कहना मुश्किल है। व्यक्ति अपनी उम्र, स्वास्थ्य आदि के हिसाब से कम या अधिक दिन भी जीवत रह सकता है।
और पढ़ें: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.