
मेकअप का इस्तेमाल अब सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं होता बल्कि ये स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। मेकअप प्रोडक्ट लगाते समय हम अक्सर इसमें इस्तेमाल हुए इंग्रीडिएंट्स के बारे में नहीं सोचते। कई बार सस्ते मेकअप प्रोडक्ट के चक्कर में आप नकली या घटिया क्वालिटी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। इन प्रोडक्ट्स में ऐसे कई केमिकल्स पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपकी स्किन बल्कि आंखों और यहां तक पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में टॉक्सिक इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कि टॉक्सिक मेकअप क्या होते हैं और उनकी पहचान कैसे की जा सकती है।
टॉक्सिक मेकअप से बचना चाहती हैं, तो उसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। मेकअप खरीदने से पहले उसकी सामग्री या फिर इंग्रेडिएंट्स जरुर पढ़ें। अगर किसी प्रोडक्ट में फर्मेल्डिहाइड रिलीजर (Formaldehyde Releasers), पैराबेन्स (Parabens) , थैलेट्स(Phthalates), लेड (Lead), मरकरी (Mercury) यह इनग्रेडिएंट हम तो सावधानी बरतनी चाहिए।
अगर आपके प्रोडक्ट में बहुत ज्यादा महक आ रही है, तो आपको इसे खरीदने से बचना चाहिए। यह बहुत ज्यादा केमिकल इस्तेमाल करने के कारण होता है। आर्टिफिशियल फ्रैगरेंस या अन्य केमिकल्स आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कभी भी कॉस्मेटिक खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करें। कोई भी पुराना मेकअप प्रोडक्ट ना खरीदें। पुराने कॉस्मेटिक में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अगर आप इन्हें स्किन पर लगाएंगे, तो स्किन इन्फेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
और पढ़ें: Lal Chudi Set Ideas: लाल चूड़ियों के साथ बनाएं स्टाइलिश चूड़ा सेट, देखें 8 खूबसूरत आइडियाज
मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी पैकेजिंग पर जानकारी जरूर देखें। अगर प्रोडक्ट के निर्माता का नाम या बैच नंबर या इंग्रीडिएंट्स की जानकारी नहीं है, तो वैसे प्रोडक्ट्स को बिल्कुल ना खरीदें। यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बहुत कम कीमत में मिलने वाले मेकअप प्रोडक्ट नकली हो सकते हैं। ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट चेक करने के बाद ही खरीदें। नकली प्रोडक्ट में सुरक्षा की गारंटी नहीं होती है।
और पढ़ें: Kids Toys Diy: रोबोट से लेकर गिटार तक, पुरानी दफ्ती से बनाएं खूबसूरत खिलौने
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.