
Christmas Shopping Places Delhi: दिसंबर आते ही दिल्ली का क्रिसमस वाइब बिल्कुल यूरोपियन हो जाता है- चमचमाती लाइटें, गिफ्ट शॉप्स, डेकोरेशन आइटम और खूबसूरत मार्केट्स की भीड़। अगर आप बजट में क्रिसमस की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको गिफ्ट्स, ट्री डेकोरेशन, हैंडमेड आइटम, फैशन स्टफ और पार्टी सप्लाइज बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इन बाजारों में आप बिना जेब ढीली किए पूरा क्रिसमस किट बना सकते हैं।
सरोजिनी हर तरह की फैशन शॉपिंग के लिए फेमस है, लेकिन क्रिसमस के समय यहां आपको फंकी स्वेटर्स, कोजी जैकेट्स, पार्टी-वियर ड्रेसेस, सैंटा कैप, स्नो-थीम एक्सेसरीज और LED डेकोर्स बहुत कम दामों में मिल जाएंगे। ये मार्केट स्टूडेंट्स और Genz के लिए परफेक्ट शॉपिंग प्लेस है।
इसे भी पढ़ें- 100Rs में गर्लफ्रेंड होगी हैप्पी, 6 क्यूट क्रिसमस गिफ्ट दें
अगर आप यूनिक और एथनिक क्रिसमस गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो जनपथ मार्केट आपके लिए एकदम सही है। यहां हैंडक्राफ्टेड कैंडल्स, स्टॉल्स, ज्वेलरी, क्रिसमस ऑर्नामेंट्स और आर्टिसन गिफ्ट्स बेहतरीन दाम में मिलते हैं आप यहां मोलभाव कर चीजें और कम दाम में ले सकते हैं।
करोल बाग में आप विंटर फैशन, पार्टी क्लोदिंग, फेस्टिव गिफ्ट्स, डेकोरेटिव लाइटिंग और बेकरी आइटम्स एक ही जगह पर ले सकते हैं। करोल बाग क्वालिटी और वैरायटी दोनों बढ़िया मिलती है। यहां आपको खूबसूरत क्रिसमस डेकोर भी मिलेगा, जहां आप फोटो और रील भी बना सकते हैं।
लाजपत नगर खासतौर पर होम डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री, व्रीथ, एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स, हैंगिंग्स, गिफ्ट रैपिंग स्टफ, स्नो स्प्रे और पार्टी प्रॉप्स के लिए परफेक्ट है। यहां प्राइस भी काफी रीजनेबल हैं और यहां आप मोलभाव कर चीजें कम दाम में भी ले सकते हैं।।
अगर आप हाई-एंड क्रिसमस शॉपिंग और बेहतरीन फेस्टिव इंस्टॉलेशन्स देखना चाहते हैं, तो वसंत कुंज और साकेत के ये मॉल्स बेस्ट हैं। यहां आपको ब्रांडेड गिफ्ट्स, गॉरमेट हैम्पर, लग्जरी डेकोर और क्रिसमस थीम्ड इवेंट्स का मजा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Winter Outfit Mistakes: छोटी हाइट गर्ल्स विंटर में करती हैं ये 7 फैशन ब्लंडर