
Family Trip Northeast Destinations: गर्मियों की चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक परफेक्ट फैमिली डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवा, हरे-भरे पहाड़, झरने और शांत वातावरण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सुकून देते हैं। अगर आप समर वेकेशन में फैमिली के साथ कुछ अलग और यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट की ये 5 जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
शिलॉन्ग अपने खूबसूरत हिल्स, झीलों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां का एलीफेंट फॉल्स और उमियम लेक बच्चों के लिए बेहद आकर्षक हैं। साफ-सुथरा शहर और शांत माहौल इसे फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holiday नहीं, Sleepcation! जानें क्या है ट्रैवल का ये अनोखा ट्रेंड
गंगटोक में आपको पहाड़ों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा मिलेगा। यहां रोपवे राइड, नाथुला पास और त्सोमगो लेक बच्चों के लिए एक्साइटिंग अनुभव देते हैं। साफ-सफाई और सेफ्टी के कारण यह फैमिली के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
अगर आपके बच्चे जानवरों से प्यार करते हैं, तो काज़ीरंगा नेशनल पार्क जरूर जाएं। यहां आप जीप सफारी में एक सींग वाले गैंडे और कई दुर्लभ जानवर देख सकते हैं। यह जगह बच्चों के लिए एक एजुकेशनल और रोमांचक अनुभव साबित होती है।
तवांग की खूबसूरती किसी जादू से कम नहीं है। यहां का तवांग मठ और बर्फ से ढकी पहाड़ियां गर्मियों में भी ठंडक का एहसास कराती हैं। यह जगह फैमिली के साथ शांति और नेचर का आनंद लेने के लिए शानदार है।
इसे भी पढ़ें- टी लवर सिर्फ कुल्हड़ तक ही नहीं, दार्जलिंग से मुन्नार तक देखें ये 5 फेमस चाय के बागान
पेलिंग एक कम भीड़-भाड़ वाली जगह है, जहां आप शांत वातावरण में समय बिता सकते हैं। यहां से कंचनजंगा के शानदार व्यू देखने को मिलते हैं। यह जगह उन फैमिलीज के लिए बेस्ट है जो रिलैक्सिंग वेकेशन चाहते हैं।