Glowing Beaches Thailand: शाम होते ही चमक उठती हैं थाईलैंड की ये 5 ग्लोइंग बीच, फोटोशूट के लिए जरूर जाएं

Published : Apr 10, 2026, 08:30 AM IST
5 Glowing Beaches in Thailand

सार

Glowing Beaches Thailand: थाईलैंड के ये 5 ग्लोइंग बीच रात होते ही नीली रोशनी से चमक उठते हैं। बायोल्यूमिनेसेंट प्लैंकटन का यह नजारा फोटोशूट और रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट है। जानिए कौन से बीच हैं सबसे खास और क्यों करें इन्हें एक्सप्लोर।

Thailand Night Glowing Sea: थाईलैंड अपनी खूबसूरत बीचों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां कुछ ऐसे ग्लोइंग बीच भी हैं जो रात होते ही जादुई रोशनी से चमक उठते हैं। यह चमक बायोल्यूमिनेसेंट प्लैंकटन की वजह से होती है, जो पानी को नीले रंग में जगमगाते हैं। अगर आप यूनिक फोटोशूट या रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन बीचों को जरूर एक्सप्लोर करें।

कोह फि फि 

कोह फि फि थाईलैंड का सबसे पॉपुलर ग्लोइंग बीच है। यहां रात में पानी में चलते ही नीली चमक फैल जाती है, जो किसी फेयरी टेल जैसी लगती है। यह जगह कपल्स और फोटोग्राफर्स के लिए परफेक्ट है।

कोह क्रदान 

कोह क्रदान अपनी साफ-सुथरी रेत और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां का ग्लोइंग इफेक्ट काफी क्लियर दिखाई देता है, जिससे रात के फोटोशूट बेहद शानदार बनते हैं। यह बीच भीड़ से दूर सुकून देने वाला है।  

इसे भी पढ़ें- Babymoon Destinations India: बेबीमून के लिए भारत में हैं 10 खूबसूरत जगहें, हबी के साथ प्लान करें स्पेशल वेकेशन

रेली बीच, क्राबी 

रेलि बीच दिन में जितना खूबसूरत है, रात में उतना ही जादुई बन जाता है। यहां की चट्टानों के बीच चमकता पानी एक यूनिक बैकग्राउंड देता है, जो इंस्टाग्राम फोटो के लिए बेस्ट है।

कोह लांता 

कोह लांता का शांत वातावरण और लंबा बीच इसे खास बनाता है। रात में यहां कम भीड़ होती है, जिससे आप आसानी से ग्लोइंग प्लैंकटन का अनुभव कर सकते हैं और शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टियों में कहां जाना है बेस्ट? नॉर्थ या साउथ-कहां मिलेगी ज्यादा ठंडक

फुकेत 

फुकेत के कुछ खास इलाकों में भी रात में ग्लोइंग इफेक्ट देखने को मिलता है। यहां आप बीच पार्टी के साथ-साथ इस नैचुरल लाइट शो का मजा ले सकते हैं, जो ट्रिप को और भी यादगार बना देता है।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Thailand Travel Rules: भारतीयों को फिर मिली Visa-Free Entry, जानें अब कितने दिन घूम सकेंगे बैंकॉक
Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन