Coorg के ये 5 रोडसाइड वॉटरफॉल देख लिया तो मन करेगा यहीं रुक जाएं!

Published : Jun 27, 2025, 06:40 PM IST
Top 5 Coorg waterfalls you can spot right from the road in rainy season

सार

कॉफी और पहाड़ों के अलावा, मानसून में कोर्ग के रोडसाइड झरने भी कमाल के होते हैं। गाड़ी रोकिए और इनकी खूबसूरती में खो जाइए। सुरलबबी, अब्बीमट्टा, ओंती, कूटू होल और करिके जैसे झरनों का दीदार आपके सफर को यादगार बना देगा।

कर्नाटक का Coorg (जिसे Kodagu भी कहा जाता है) न केवल अपनी Coffee Estates और हरे-भरे पहाड़ों के लिए मशहूर है, बल्कि मानसून के समय यहां के रोडसाइड वॉटरफॉल्स ऐसी दिलकश नज़ारे लोगों का दिल खुश कर देता है। यहां की खूबसूरत इतनी है कि सफर में रुकना मजबूरी बन जाता है। बारिश की हल्की फुहारें, घने कोहरे और इन झरनों की कल-कल आवाज मिलकर बना देती है एक परफेक्ट मानसूनी मूड। तो चलिए यहां हम बता रहे हैं Coorg के 5 ऐसे वॉटरफॉल्स के बारे में जो सड़क किनारे पड़ते हैं, मतलब आपको जंगल ट्रेक करने की भी जरूरत नहीं – बस गाड़ी रोकिए और आंखों से जन्नत देखिए।

Suralabbi Waterfall – रास्ते में ही छुपा स्वर्ग

  • यह झरना Madikeri से Kushalnagar की ओर जाते समय पड़ता है।
  • मानसून में जब यह झरना उफान पर होता है, तो ऐसा लगता है मानो बादल जमीन पर उतर आए हों।
  • सबसे खास बात: आप रोड से ही इसकी झलक ले सकते हैं, और थोड़ी सी दूरी पर फोटो पॉइंट्स भी मिल जाते हैं।

Abbimatta Waterfall – शांत और कम भीड़भाड़ वाला

  • यह झरना Madikeri के पास स्थित है और ज्यादा प्रसिद्ध न होने की वजह से यहाँ भीड़ कम होती है।
  • चारों तरफ हरियाली और पथरीली दीवारों से गिरता हुआ पानी इसे "hidden gem" बनाता है।
  • मानसून में यह झरना अचानक पूरी रफ्तार पकड़ लेता है – एकदम फिल्मी सीन जैसा।

Onti Waterfall – नेचर लवर्स का फेवरेट स्पॉट

  • Onti का मतलब होता है "सिंगल" और यह झरना भी एक पतली धार में एक ही लाइन से गिरता है।
  • यह छोटा लेकिन बेहद सुंदर वॉटरफॉल रास्ते में आते ही ध्यान खींचता है।
  • मानसून में आसपास का एरिया कोहरे और ठंडी हवा से भर जाता है – एकदम रिलैक्सिंग माहौल।

Kootu Hole – नदियों का संगम और झरने का नजारा

  • यह झरना एक छोटे से कूटा (meeting point) के पास है, जहां कई जलधाराएं मिलती हैं।
  • बारिश के मौसम में ये धाराएं तेज बहाव के साथ गिरती हैं और चारों तरफ गूंजती आवाज से माहौल खूबसूरत बनता है।
  • एक फोटो परफेक्ट स्पॉट जो मानसून में Instagram-worthy बन जाता है।

Karike Waterfall – Western Ghats की गोद में

  • Karike गांव के पास स्थित यह झरना सबसे ज्यादा raw beauty दर्शाता है।
  • घने पेड़ों के बीच से गिरता यह झरना एक रोडसाइड सरप्राइज की तरह सामने आता है।
  • बारिश में यहां आकर पहाड़ों से धुआं उठते देखना एक अद्भूत अनुभव बनता है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च