सेना के जवानों को Airlines का सलाम, टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल करने पर मिलेगी छूट

Published : May 08, 2025, 09:06 AM ISTUpdated : May 08, 2025, 09:38 AM IST
Airlines

सार

Airlines give Special Gift to Army: भारतीय सेना के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद, एयर इंडिया ने सैनिकों के लिए टिकट रद्द करने और पूरा पैसा रिफंड देने की घोषणा की है। यह ऑफर 30 जून 2025 तक मान्य है।

Air India: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी कैंपों पर हवाई हमला करके पहलगाम हमले का बदला लिया है। देश को भारत के वीर जवानों पर गर्व है और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस खुशी के मौके पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरलाइन्स से टिकट बुक कराने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को टिकट रद्द करने या फिर से शेड्यूल करने पर पूरा रिफंड देने की पेशकश की है।

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला (India avenged the Pahalgam attack)

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने 25 मिनट के मिसाइल और ड्रोन हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समेत 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। बुधवार देर रात भारतीय लड़ाकू विमानों ने सिंदूर मिटाने वालों का नामोनिशान मिटा दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था।

एयर इंडिया ने किया पोस्ट (Air India posted)

एयर इंडिया ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मौजूदा स्थिति में, रक्षा किराया भुगतान करने वाले कर्मियों के लिए जिन्होंने 31 मई 2025 तक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों में बुकिंग की है, हम उनकी ड्यूटी कम्युनिटीज़ का समर्थन करने के लिए 30 जून 2025 टिकट कैंसिल कराने या रीशेड्यूल कराने पर पैसे रिफंड कर दी जाएगी।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Winter Travel Destinations: सर्दियों में घूमने का बना रहे प्लान? अभी से बुक करें 7 ट्रैवल डेस्टिनेशन
Restricted Places In India: भारत की 5 जगह, जहां है विदेशियों की एंट्री लेकिन भारतीयों का जाना मना है...