बिहार से हैं और हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन बजट, वीजा या लंबी यात्रा की चिंता है, तो नेपाल आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भारत-नेपाल खुली सीमा के कारण पासपोर्ट-वीजा की झंझट नहीं, यात्रा आसान और खर्च भी कम। पहाड़, झीलें, बर्फीली वादियां और रोमांटिक मौसम-ये सब नेपाल को कपल्स के लिए शानदार हनीमून स्पॉट बनाते हैं। खास बात यह है कि बिहार से ट्रेन, बस या फ्लाइट से यहां पहुंचना बेहद आसान है। आइए जानते हैं 5 बेस्ट हनीमून लोकेशन जो रोमांस और एडवेंचर दोनों का मजा देंगे।