अब दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए टिकट की टेंशन नहीं, इस समर स्पेशल ट्रेन में तुरंत बुक कर लें सीट, यहां है डिटेल

Published : Apr 18, 2025, 08:00 AM IST

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी का सफर तय करना चाहते हैं तो अब टिकट की टेंशन मत करिए। इस समर स्पेशल ट्रेन में करिए बुकिंग। जानें डिटेल।

PREV
15
आनंद विहार से सीतामढ़ी: गर्मी में दौड़ेगी 24 बार ये खास ट्रेन

रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ऐसी ट्रेनों में ट्रेन संख्या 04098/04097 भी शामिल है, जो आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी तक चलेगी। दिल्ली से सीतामढ़ी तक और ​सीतामढ़ी से दिल्ली तक वापसी में 24-24 फेरे लगाएगी।

25
सप्ताह में दो दिन चलेगी

यह ट्रेन सप्ताह के दो दिन हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इसकी शुरूआत 22 अप्रैल 2025 से हो रही है। आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 5:00 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन रात 2:30 बजे सीतामढ़ी स्टेशन पहुंचेगी। यात्रा का कुल समय लगभग 21.5 घंटे का होगा।

35
रास्ते में 8 अहम स्टॉपेज–देखें पूरी लिस्ट

यह ट्रेन सफर के दौरान गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं. पर रूकेगी।

45
बुधवार को शनिवार को दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए चलेगी ये ट्रेन

दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए वापसी में इस ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल 2025 से 12 जुलाई 2025 तक होगा, जो सीतामढ़ी से दिल्ली वापसी वाली रूट पर सप्ताह के दो दिन बुधवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी और इसके आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने का समय अगले दिन रात 1:30 बजे है।

55
ट्रेन में होंगी ये सुविधाएं

पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में जनरल क्लास के कोच के साथ स्लीपर क्लास के कोच भी होंगे। टोटल 19 कोच होंगे। सफर को बजट फ्रेंडली और आरामदायक बनाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यह रूट उन यात्रियों के लिए खास राहत बनकर आया है, जो त्योहारों, छुट्टियों या पारिवारिक कारणों से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करते हैं।

Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories