Visa Vs Passport: जानें क्या है वीजा और पासपोर्ट में अंतर, किसके बिना इंटरनेशनल ट्रेवल करना है मुश्किल

Published : Jul 03, 2025, 12:27 PM IST
Singapore passport ranks strongest passport in the world 2025

सार

इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों जरूरी हैं, लेकिन इनमें अंतर है। पासपोर्ट आपकी पहचान बताता है, वीजा दूसरे देश में एंट्री की परमिशन देता है। दोनों के बारे में और जानें।

इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए पासपोर्ट और वीजा ये दोनों ही बहुत जरूरी होता है। ट्रैवल के लिए जरूरी ये दो चीजें एक दूसरे से बहुत अलग है और लोगों को इन दोनों के बीच का अंतर नहीं पता अक्सर लोग इन दोनों में कनफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों बेहद जरूरी ट्रैवल मस्ट थींग के बारे में विस्तार से बताएंगे, कि ये क्या है और इन दोनों का अंतर और उपयोग कहां आता है, चलिए जानते हैं विस्तार से...

तो चलिए जानते हैं — पासपोर्ट और वीज़ा क्या होते हैं, इनमें क्या फर्क है, और किसके बिना आप इंटरनेशनल ट्रेवल नहीं कर सकते।

1. क्या होता है पासपोर्ट?

  • पासपोर्ट एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को दर्शाता है।
  • यह आपके देश से बाहर यात्रा करने का कानूनी परमिशन होता है।
  • इसमें आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर, और वैधता की तारीख होती है।
  • उदाहरण: भारत का पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जो ये दर्शाता है कि आप भारतीय नागरिक हैं।

2. क्या होता है वीजा?

  • वीजा उस देश की अनुमति होती है, जहां आप यात्रा करना चाहते हैं।
  • यह एक स्टैंप या स्टिकर के रूप में आपके पासपोर्ट पर लगता है।
  • वीजा बताता है कि आप उस देश में किस उद्देश्य से और कितने समय के लिए जा रहे हैं — जैसे टूरिज़्म, स्टडी, जॉब आदि।
  • उदाहरण: अगर आप अमेरिका घूमने जा रहे हैं, तो आपको अमेरिका का वीजा चाहिए होगा।

3. मुख्य अंतर (Passport vs Visa)

  • पासपोर्ट वीजा
  • उद्देश्य नागरिकता और पहचान दिखाता है विदेश यात्रा की अनुमति देता है
  • कौन जारी करता है आपके देश की सरकार जिस देश में आप जा रहे हैं, उसकी सरकार
  • जरूरी है? हां, इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए हां, अगर डेस्टिनेशन कंट्री की जरूरत हो
  • ट्रैवल डॉक्युमेंट मूल ट्रैवल डॉक्युमेंट ट्रैवल परमिट (अस्थायी अनुमति)

4. क्या बिना पासपोर्ट के वीजा मिल सकता है?

  • नहीं। वीजा पाने के लिए पहले पासपोर्ट जरूरी होता है।
  • वीजा उसी पासपोर्ट पर स्टैंप होता है।

5. क्या बिना वीजा इंटरनेशनल ट्रैवल हो सकता है?

  • कुछ देशों में हां।
  • यदि आपके देश का पासपोर्ट "वीजा-फ्री" या "वीज़ा ऑन अराइवल" एक्सेस देता है, तो वीजा की जरूरत नहीं होती।
  • उदाहरण: भारतीय पासपोर्ट से नेपाल, मालदीव, भूटान जैसे कुछ देशों में वीजा की आवश्यकता नहीं होती।

6. दोनों क्यों जरूरी हैं?

  • पासपोर्ट आपको अपने देश से बाहर जाने की अनुमति देता है।
  • वीजा आपको किसी दूसरे देश में घुसने और वहां रहने की अनुमति देता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च