IRCTC के 'एवरग्रीन हिमाचल' पैकेज से 7 रात/8 दिन हिमाचल प्रदेश घूमें। डलहौजी, धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसी खूबसूरत जगहों का मजा लें। 3AC कन्फर्म टिकट, होटल और ब्रेकफास्ट शामिल।
पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमना भला किसे पसंद नहीं होगा। चिलचिलाती गर्मी के बीच अगर हम आपको एक ऐसी खुशखबरी बता दें, जिसे सुनकर आप खुशी से झुम जाएं, तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी का एक ऐसा पैकेज प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें आप बहुत ही सस्ते दाम पर हिमाचल की वादियों में अपना समर वेकेशन स्पैंड कर सकते हैं। आज हम आपको IRCTC Evergreen Himachal (Confirmed Ticket)पैकेज के बारे में बताएंगे, जिसमें 7 रात और 8 दिन पूरे मजे से पहाड़ों में बिता सकते हैं।
हिमाचल का शांत व सुंदर हिल स्टेशन, जो 5 पहाड़ियों पर बसा है। यहाँ ब्रिटिश काल की चर्च, St. Francis और St. John's, Dainkund Peak और Subhash Baoli जैसे दर्शनीय स्थल हैं।
धर्मशाला व मैक्लॉडगंज:
तिब्बती संस्कृति से भरपूर, ये जगह दलाई लामा के मठ और भगसू फॉल्स, त्रिउंड ट्रेक जैसी रोमांचकारी गतिविधियों के लिए जानी जाती है।
नोट: ट्रेन का टाइम NFR/IRCTC की स्थिति के अनुसार बदला जा सकता है।