Trolley Bag Packing Hacks: ट्रैवल के समय सूटकेस या ट्रॉली बैग में ज्यादा सामान फिट करना चाहते हैं? कपड़ों को रोल करना, पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल और जूतों में छोटी चीजें रखने जैसे 5 स्मार्ट पैकिंग हैक्स आपकी पैकिंग को आसान और व्यवस्थित बना सकते हैं।
Trolley Bag Packing Hacks: ट्रैवल के दौरान सबसे बड़ी परेशानी होती है कम जगह में ज्यादा सामान पैक करना। कई बार ट्रॉली बैग या सूटकेस बड़ा होने के बावजूद जल्दी भर जाता है और जरूरी चीजें बाहर रह जाती हैं। अगर आप सही पैकिंग तकनीक अपनाएं तो उसी बैग में ज्यादा कपड़े और सामान आसानी से आ सकता है। कुछ आसान और स्मार्ट पैकिंग हैक्स अपनाकर आप अपने सूटकेस को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज कर सकते हैं और यात्रा के दौरान चीजें ढूंढना भी आसान हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 पैकिंग हैक्स जो आपके ट्रॉली बैग में ज्यादा जगह बना देंगे।
कपड़ों को फोल्ड नहीं, रोल करके रखें

पैकिंग का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है कपड़ों को रोल करके रखना। जब कपड़ों को रोल किया जाता है तो वे कम जगह घेरते हैं और सूटकेस में ज्यादा कपड़े फिट हो जाते हैं। इसके अलावा रोल करने से कपड़ों में कम क्रीज पड़ती है और बैग के अंदर भी व्यवस्थित रहते हैं।
पैकिंग क्यूब्स या छोटे पाउच का इस्तेमाल करें
कपड़ों, अंडरगारमेंट्स और एक्सेसरीज़ को अलग-अलग पैकिंग क्यूब्स या पाउच में रखें। इससे बैग में चीजें मिक्स नहीं होतीं और जरूरत पड़ने पर पूरा बैग खोलने की जरूरत भी नहीं पड़ती। यह तरीका स्पेस बचाने के साथ-साथ सामान को ऑर्गनाइज रखने में भी मदद करता है।
जूतों के अंदर छोटी चीजें रखें
ट्रैवल के समय जूते भी काफी जगह लेते हैं। आप जूतों के अंदर मोजे, बेल्ट, चार्जर या छोटी एक्सेसरीज़ रख सकते हैं। इससे बैग में अतिरिक्त जगह बनती है और सामान सुरक्षित भी रहता है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Nepal Tour: IRCTC लाया है नेपाल घूमने का दमदार ऑफर, जानें पूरा खर्च, ट्रैवल इटनेरी और डिटेल
भारी सामान नीचे और हल्का ऊपर रखें

सूटकेस पैक करते समय हमेशा भारी कपड़े या जूते नीचे की तरफ रखें और हल्की चीजें ऊपर रखें। इससे बैग संतुलित रहता है और कपड़े भी ज्यादा व्यवस्थित रहते हैं।
टॉयलेटरी और लिक्विड आइटम अलग पैक करें
शैम्पू, लोशन या अन्य लिक्विड आइटम को जिप-लॉक बैग में अलग रखें। इससे अगर बोतल लीक भी हो जाए तो कपड़े खराब नहीं होंगे और बैग भी साफ रहेगा।
इसे भी पढ़ें- ईरान-इज़राइल तनाव के चलते दुबई के आकर्षण दे रहे मुफ्त एंट्री और विशेष होटल ऑफ़र
