Famous Beaches Of Goa: यहां मिलेगा जीवन का आनंद, देखें Pic

Published : May 03, 2025, 01:30 PM IST

Famous Beaches Of Goa: गोवा के खूबसूरत बीच कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं! अंजुना, बागा, वागाटोर और बेतालबतिम जैसे बीच रोमांस, पार्टी और शांति का अनोखा मिश्रण पेश करते हैं।

PREV
15

गोवा एक बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध जगह है। जो अपनी चमकती रेत, मनमोहक समुद्र तट, आसमान छूते नारियल के पेड़ों आदि के लिए पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। गोवा में सबसे ज्यादा कपल्स की भीड़ रहती है। अगर आप भी अपने दोस्त या गर्लफ्रेंड के साथ गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं यहां के मशहूर समुद्र तटों के बारे में…

25

अंजुना बीच

गोवा के पश्चिमी तट पर स्थित अंजुना बीच सबसे मशहूर है। अंजुना बीच का समुद्र तट बेहद खूबसूरत है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सफेद रेतीली धारा, साफ और नीला पानी, आसमान का नीला रंग और शांत वातावरण यहां आने वाले कपल्स को खूब पसंद आता है। रात में अंजुना बीच पर खूब पार्टी होती है।

35

बागा बीच

गोवा में कई आकर्षक बीच हैं जहां विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते हैं। इन्हीं में से एक है बागा बीच, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर आप इस बीच की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो शाम के समय जरूर जाएं। क्योंकि रात के समय यहां खूब पार्टी होती है। इसके साथ ही इस बीच को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। आपको बता दें कि बागा बीच को सबसे रोमांचक बीच भी कहा जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर धूप का मजा ले सकते हैं।

45

वागाटोर बीच 

गोवा का मशहूर बीच वागाटोर बीच पर बहुत कम भीड़ होती है। लेकिन यहां की सफेद रेत, काले लावा की चट्टानें, नारियल और ताड़ के पेड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप किसी शांत और एकांत बीच पर जाना चाहते हैं तो आप वागाटोर बीच पर जा सकते हैं।

55

बेतालबतिम बीच 

अगर आप गोवा में सूर्यास्त का मजा लेना चाहते हैं तो आप बेतालबतिम बीच पर जा सकते हैं। यहां लोग सुबह और शाम को ही सूर्यास्त का मजा लेने आते हैं। वैसे इस बीच पर भी बहुत कम लोग घूमने आते हैं। यह बीच दूसरे बीच से ज्यादा शांत तो है ही साथ ही साफ-सुथरा भी है।

Recommended Stories