पहलगाम की ये घाटी कहलाती है मिनी स्विट्जरलैंड, देखें नजारे

Published : May 01, 2025, 04:22 PM IST

valley of Pahalgam: कश्मीर की बैसरन घाटी, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, अपनी खूबसूरती और एडवेंचर के लिए मशहूर है। यहां की हरियाली, बर्फीले पहाड़ और घने जंगल आपको एक अलग दुनिया में ले जाएंगे।

PREV
15

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि किसी का भी यहीं बसने का मन करेगा। यहां के बड़े-बड़े पहाड़, खूबसूरत झील और देवदार के पेड़ इस जगह को स्वर्ग जैसा खूबसूरत बनाते हैं। कश्मीर की खूबसूरती हर मौसम में बरकरार रहती है। सर्दी हो या गर्मी, साल भर यहां पर्यटक आते रहते हैं। कश्मीर की घाटियां इतनी खूबसूरत हैं कि इन्हें देखने के बाद आप विदेशी टूरिस्ट स्पॉट भूल जाएंगे।

25

कश्मीर में एक ऐसी ही घाटी है जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इस घाटी का नाम बैसरन घाटी है। ये पहलगाम से 5km की दूरी पर स्थित है। यहां की हरियाली दूर-दूर तक फैली हुई है, जिसे देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। आइए आज जानते हैं कि यहां क्या-क्या एडवेंचर किए जा सकते हैं और ये जगह इतनी खास क्यों है?

35

बैसरन घाटी क्यों खास है?

बैसरन घाटी समुद्र तल से 7500-8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी दूर-दूर तक फैली एक हरी घास के मैदान की तरह है। इसके चारों तरफ आपको चीड़ और देवदार के घने जंगल मिलेंगे। सामने बर्फ से ढके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। इस घाटी का यह खूबसूरत नजारा इसे मिनी स्विट्जरलैंड बनाता है। आपको बता दें कि यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

45

बैसरन घाटी कैसे पहुंचे?

यहां पहुंचने के लिए आपको पहलगाम आना होगा और उसके बाद आपको पैदल ट्रैकिंग करके बैसरन घाटी तक पहुंचना होगा। पहलगाम से टट्टू की सवारी भी चलती है। आप इससे भी यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि, यहां किसी वाहन की अनुमति नहीं है। अगर आप थोड़ा आगे जाते हैं, तो आप तुलियन झील भी देख सकते हैं।

55

बैसरन में क्या करें?

बैसरन घाटी पहुंचकर आप कई एक्टिविटी और एडवेंचर कर सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट हैं। जैसे आप यहां टट्टू की सवारी का मजा ले सकते हैं। इससे आप घाटी के कुछ हिस्सों को एक्सप्लोर कर पाएंगे। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इस घाटी में परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं जो आपको एक अलग अनुभव देंगी। आप यहां बर्फ में स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और ज़िपलाइनिंग का मज़ा ले सकते हैं।

Recommended Stories