Water Sports Activity in India: भारत में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है। एक से बढ़कर जगह हैं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। बीते कुछ सालों में एडवेचर एक्टिविटीज की डिमांड भी बहुत बढ़ी है। ऐसे में आप भी कुछ अलग करना चाहते हैं तो भारत की इन 5 जगहों पर जाएं। जहां पर अलग-अलग वॉटर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं।
26
ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग
ऋषिकेश और रिवर राफ्टिंग का अलग ही कॉम्बिनेशन है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो आपको मिल जाएंगे। गंगा की तेज लहरों में बोटिंग करना रोमांच से कम नहीं होता है। हिमालय की वादियों में इस वॉटर स्पोर्ट का मजा लाइफ में एक बार तो लेना ही चाहिए।
36
मालवण की स्कूबा डाइविंग
अंडमान निकोबार के अलावा आप महाराष्ट्र के मालवण के तारकर्ली बीच पर भी स्कूबा डाइविंग कर सकती हैं। यहां का पानी बहुत साफ है। कई लोगों यहां पर स्नॉर्कलिंग करते भी मिल जाएंगे।
अंडमान निकोबार के हैवलॉक आइलैंड पर नीले पानी में स्कूबा डाइविंग प्रसिद्ध है। यहां पर आप रंग-बिरंगी मिछली, कोरल, ओल्ड जहाज के टुकड़े देख सकते हैं।
56
गोवा में पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग
ज्यादातर लोगों को लगता है, गोवा नाइट पार्टी के लिए फेमस है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यहां पर आप नीले समंदर में पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग का मजा उठा सकते हैं।। वहीं, समंदर के ऊपर उड़ते हुए तरफ पानी का नजारा अलग ही अनुभव देता है।
66
लक्षद्वीप में करें स्नॉर्कलिंग
लक्षद्वीप शांत जगह है। ये मालदीव से मिलता-जुलता है। अगर आप यहां आ रहे हैं तो स्नॉर्कलिंग करना ना भूलें। साफ हरे पानी में तैरती मछलियां, कोरल मन भा लेते हैं।