MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Mother's Day को बनाएं खास, मॉम के साथ इन 3 जगहों पर करें सैर

Mother's Day को बनाएं खास, मॉम के साथ इन 3 जगहों पर करें सैर

3 Places with Mom: मदर्स डे पर माँ को घर के कामों से छुट्टी दें और घुमाने ले जाएँ! नैनीताल, ऊटी या उदयपुर - कई खूबसूरत जगहों का विकल्प। माँ के लिए यादगार तोहफा और परिवार के साथ खुशनुमा पल।

3 Min read
Author : Bimla Kumari
| Updated : Apr 28 2025, 07:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मदर डे को बनाएं खास
Image Credit : pinterest

मदर डे को बनाएं खास

हमें जन्म देने से लेकर हमारी सभी जरूरतों का ख्याल रखने तक...मां हमारे लिए बहुत कुछ करती है, अपनी जरूरतों को भूलकर वह हमारी हर ख्वाहिश पूरी करती है। लेकिन उनका ख्याल रखना और उसकी ख्वाहिशों को पूरा करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। रविवार को स्कूल और ऑफिस से हम सभी की छुट्टी होती है, लेकिन हमारी मां को घर के कामों से कभी छुट्टी नहीं मिलती।

25
मां के साथ घूमने का करें प्लान
Image Credit : pinterest

मां के साथ घूमने का करें प्लान

तो इस मदर्स डे पर आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे वह खास महसूस करेंगी और उन्हें कुछ समय के लिए रोजमर्रा के कामों से छुट्टी भी मिलेगी। वैसे तो मां को घुमाने या उन्हें खास महसूस कराने के लिए कोई खास दिन नहीं होता, लेकिन व्यस्त जीवनशैली के कारण समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए मदर्स डे पर अपनी मां और परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना बेहतर विकल्प है।

Related Articles

Related image1
Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ-बद्रीनाथ से गंगोत्री-यमुनोत्री तक, आने-जाने से लेकर ठहरने तक जानें कितना होगा खर्च
Related image2
Hill Stations: गर्मी में कहां जाएं? घूम आएं भारत के 5 ठंडे और शांत हिल स्टेशन
35
नैनीताल
Image Credit : pinterest

नैनीताल

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो आप नैनीताल घूमने जा सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको 5 से 6 घंटे लग जाएंगे। यह जगह बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आपको नैनी झील में बोटिंग करने का मौका मिलेगा। साथ ही स्नो व्यू पॉइंट से नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। नैनी पीक यहां की सबसे ऊंची चोटी है, यहां से नजारा बेहद अद्भुत दिखता है। इसके साथ ही आप नैना देवी मंदिर और हनुमानगढ़ी घूमने जा सकते हैं। साथ ही पास में ही पंगोट और शांगढ़ बेहद खूबसूरत गांव हैं। अगर आप प्रकृति की खूबसूरती के बीच किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो यहां भी जा सकते हैं।

45
ऊटी
Image Credit : pinterest

ऊटी

अगर आप साउथ में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो ऊटी भी बेस्ट रहेगा। भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती बेहद अद्भुत है। गर्मियों में यहां घूमने के लिए मार्च से जून का समय सबसे अच्छा है। यहां आप ऊटी झील, ऊटी बॉटनिकल गार्डन, ऊटी टॉय ट्रेन और ऊटी रोज गार्डन जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप डोड्डाबेट्टा पीक, पैकरा झरना, पैकरा झील, एवलांच झील और एमराल्ड झील जैसी प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर जगहों पर जा सकते हैं। यहां का डियर पार्क भी काफी मशहूर है।

55
उदयपुर
Image Credit : pinterest

उदयपुर

आप उदयपुर जा सकते हैं। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां आपको खूबसूरत झीलों और शानदार महलों को देखने और वहां की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां आप पिछोला झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन, फतेह सागर झील, जयसमंद झील, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग और चिड़ियाघर, जग मंदिर पैलेस, बड़ा महल, महाराणा प्रताप स्मारक, भारतीय लोक कला संग्रहालय, अमराई घाट, लेक पैलेस, बागोर की हवेली, फतेह सागर झील, कुंभलगढ़ किला और जगत निवास जैसी कई जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आपको जवाहर नगर में रोपवे की सवारी करने का मौका मिलेगा।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
मदर्स डे

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Love City के नाम से मशहूर है ये शहर, आखिर क्यों कहलाता है आशिकों का शहर?
Recommended image2
ये इंडिया की "Little England", बैंगलोर से है बस कुछ घंटे दूर
Recommended image3
Mahakaleshwar Aarti Booking: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे करें भस्म, संध्या और शयन आरती की बुकिंग
Recommended image4
₹33820 में शानदार ऑफर, IRCTC के एक पैकेज में घूम आएं सिक्किम की 4 जगह
Recommended image5
Singapore Boarding Rules: बदल चुकी है सिंगापुर जाने की पुरानी नियम, जानें नया रूल और करें ट्रैवल प्लान
Related Stories
Recommended image1
Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ-बद्रीनाथ से गंगोत्री-यमुनोत्री तक, आने-जाने से लेकर ठहरने तक जानें कितना होगा खर्च
Recommended image2
Hill Stations: गर्मी में कहां जाएं? घूम आएं भारत के 5 ठंडे और शांत हिल स्टेशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved