Himachal Pradesh Vacation Spot: भीड़-भाड़ से बचकर करना है एंजॉय? हिमाचल की इन जगहों पर मिलेगा ढेर सारा फन

Published : Apr 20, 2026, 07:45 PM IST
Hidden Places Himachal Pradesh

सार

Himachal Summer Vacation For Kids: गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए हिमाचल की इन छुपी हुई जगहों को करें एक्सप्लोर। तीर्थन, जिभी, बरोट जैसी लोकेशन्स पर मिलेगा एडवेंचर, नेचर और ढेर सारी फैमिली मस्ती, बिना भीड़-भाड़ के।

गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर कोई पहाड़ों का रुख करता है, लेकिन भीड़-भाड़ और ट्रैफिक मज़ा खराब कर देते हैं। अगर आप अपने बच्चों के साथ शांत, सुरक्षित और फन से भरपूर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की कुछ अनछुई जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां आपको नेचर, एडवेंचर और रिलैक्सेशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलेगा, जहां बच्चे खुलकर खेल सकें और आप भी सुकून के पल जी सकें।

बरोट 

वैली बरोट वैली, मंडी जिले की एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो भीड़ से दूर है। यहां बहती उहल नदी, हरे-भरे जंगल और खुले मैदान बच्चों के खेलने के लिए आदर्श हैं। परिवार यहां ट्रेकिंग, फिशिंग और पिकनिक का आनंद ले सकता है। बच्चों को प्रकृति के करीब लाने के लिए यह जगह बेहद खास है।

तीर्थन वैली 

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित तीर्थन वैली एक छुपा हुआ खजाना है। यहां का साफ-सुथरा वातावरण और शांत नदी किनारे बच्चों के लिए सुरक्षित और मजेदार अनुभव देता है। आप यहां कैम्पिंग, रिवर साइड वॉक और बर्ड वॉचिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं, जो बच्चों के लिए सीखने और एंजॉय करने का बेहतरीन मौका है।

चायल 

शिमला के पास स्थित चायल एक कम भीड़-भाड़ वाली जगह है, जहां बच्चों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताई जा सकती हैं। यहां का विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड और घने देवदार के जंगल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। चायल पैलेस और आसपास के ट्रेक्स इस जगह को और खास बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Marina Beach Chennai: भारत का सबसे लंबा बीच, लेकिन पास जाना है मना! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कल्पा

किन्नौर जिले का कल्पा गांव अपनी अद्भुत सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां से किन्नर कैलाश के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। बच्चों के लिए यह जगह एक नई दुनिया जैसी है, जहां वे पहाड़ों, बर्फ और स्थानीय संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं।

नग्गर

मनाली के पास स्थित नग्गर एक शांत और खूबसूरत गांव है, जो आर्ट और नेचर का शानदार मेल प्रस्तुत करता है। यहां का नग्गर किला, रोएरिख आर्ट गैलरी और आसपास के ट्रेक्स बच्चों के लिए एक्सप्लोर करने के बेहतरीन विकल्प हैं। भीड़ से दूर यह जगह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें- Odisha Famous Beach: पुरी ही नहीं, ओडिशा के ये 5 बीच हैं एडवेंचर और रिलैक्सेशन का परफेक्ट कॉम्बो

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Marina Beach Chennai: भारत का सबसे लंबा बीच, लेकिन पास जाना है मना! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Odisha Famous Beach: पुरी ही नहीं, ओडिशा के ये 5 बीच हैं एडवेंचर और रिलैक्सेशन का परफेक्ट कॉम्बो