साल 2025 में रिकॉर्ड 3.3 करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा की, लेकिन पसंदीदा जगहों की टॉप-10 लिस्ट से मालदीव बाहर हो गया है। जानिए पिछले साल कौन से देश भारतीयों की पहली पसंद रहे और मालदीव के साथ क्या हुआ।
कोरोना के बाद से घूमने-फिरने का चलन काफी बढ़ गया है। भारतीय लोग देश के साथ-साथ विदेश यात्राएं भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब 2025 में विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों और उनकी पसंदीदा जगहों के आंकड़े सामने आए हैं।
25
2025 में 3.3 करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा
साल 2025 में करीब 3.3 करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा की। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में 3.08 करोड़ भारतीय विदेश गए थे। इससे न केवल विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी है, बल्कि विदेशों में उनका खर्च भी बढ़ा है।
35
भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद आया UAE
साल 2025 में जिन देशों में सबसे ज्यादा भारतीय गए, उनमें पहले नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। दूसरे स्थान पर सऊदी अरब और तीसरे स्थान पर थाईलैंड रहा। इन देशों में भारतीयों की आवाजाही सबसे ज्यादा रही।
45
टॉप 10 देश, जहां गए भारतीय
टॉप-3 देशों के अलावा टॉप-10 लिस्ट में सिंगापुर, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, कतर, कुवैत, ओमान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, श्रीलंका, जर्मनी, बहरीन, जापान, फ्रांस और रूस जैसे देश भी शामिल हैं।
55
टॉप 15 से बाहर हुआ मालदीव
भारत से तनाव के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कभी भारतीय पर्यटकों की टॉप-8 लिस्ट में रहने वाला मालदीव अब टॉप-15 से भी बाहर हो गया है। भारतीयों ने मालदीव का बहिष्कार कर दिया, वहीं पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने की अपील के बाद वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।