
अगर आप पहाड़, हरियाली और सुकून से भरी जगह घूमने का शौक हैं, तो IRCTC का “BHARAT BHUTAN MYSTIC MOUNTAIN TOUR” आपके लिए शानदार मौका है। 13 रात और 14 दिन का यह स्पेशल पैकेज भारत से भूटान तक का खूबसूरत सफर कवर करता है, जिसमें ट्रेन और रोड ट्रिप दोनों का मज़ा मिलेगा।
सीटिंग अरेंजमेंट यात्रा से 3 दिन पहले फाइनल किया जाएगा।
इस टूर में अलग-अलग बजट के अनुसार कई विकल्प दिए गए हैं- AC I Cabin (Double Sharing)- ₹1,44,892 प्रति व्यक्ति AC II Tier (Double Sharing)- ₹1,29,495 प्रति व्यक्ति AC III Tier (Double Sharing)- ₹1,18,965 प्रति व्यक्ति बच्चों (5–11 साल) के लिए भी अलग किराया तय किया गया है। अच्छी बात यह है कि लगभग 33% की छूट पहले से ही किराए में शामिल है।
इसे भी पढ़ें- Summer Vacation in Kashmir: गर्मियों में जा रहे हैं कश्मीर? मिस न करें फन और एक्टिविटी से भरपूर ये 5 जगह
इस पैकेज में आपको लगभग हर सुविधा दी जाती है: 3 स्टार होटल में AC रूम स्टे सभी जगहों के लिए कोच ट्रांसपोर्ट ट्रेन में भोजन (क्लास के अनुसार) गाइडेड साइटसीइंग यानी एक तरह से यह ऑल-इन-वन टेंशन-फ्री ट्रिप है, जहां आपको अलग से कुछ प्लान करने की जरूरत नहीं।
इस टूर में कई शानदार जगहें शामिल हैं- गुवाहाटी- कामाख्या मंदिर और ब्रह्मपुत्र क्रूज चेरापूंजी- सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल, नोखालिकाई फॉल्स शिलॉन्ग- उमियम लेक, वॉर्ड्स लेक, डॉन बॉस्को म्यूजियम थिम्फू- बुद्धा प्वाइंट, ताशी छो जोंग पुनाखा- दोचुला पास, पुनाखा जोंग पारो- टाइगर नेस्ट मठ (बेस कैंप), नेशनल म्यूजियम
यह पूरा सफर प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आध्यात्मिक अनुभव का शानदार मिश्रण है।
जरूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें- समर वेकेशन में बच्चों को दिखाएं भारत की ऐतिहासिक जगहें, ले जाएं इन 5 जगहों पर घूमने