IRCTC Package: 10K में करें कर्नाटक की खूबसूरती को एक्सप्लोर – बैंगलोर की नाइटलाइफ से मैसूर की विरासत तक!

Published : Jul 22, 2025, 05:42 PM IST
IRCTC Package bangalore

सार

10 हजार का बजट है और आने वाले अगस्त के लॉन्ग वीकेंड में देखना है साउथ की ब्यूटी, तो IRCTC के इस ऑफर को जरूर देखें। आपके बजट में आपको करा लाएगी बैंगलोर और मैसूर की सैर। 

IRCTC Bangalore Mysore Tour Package: मैसूर और बेंगलुरु के बारे में तो आप सभी ने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आप कभी गए हैं? अग आज तक इसकी सुंदरता सिर्फ रील और वीडियो में देखा है तो IRCTC मात्र 10 हजार में एक शानदार ऑफर लाया है। इस ऑफर में आप  मैसूर और बैंगलोर की सुंदरता अपने मोबाइल में कैद कर सकते हैं।  मैसूर और बैंगलोर के लिए IRCTC का ये पैकेज सिर्फ 2 रात और 3 दिन के लिए है, जिसमें आपको इन 3 दिनों में शहर के मेन-मेन जगह को घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको कंफर्टेबल रोड ट्रांसपोर्ट, फूड, होटल और इंश्योरेंस की पूरी सुविधा मिलने वाली है।

मानसून में साउथ इंडिया की इन दो खूबसूरत जगहों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। यहां की हरियाली और रिमझिम बारिश की फुहार आपको हमेशा के लिए अपने पास रोकना चाहेगी। तो चलिए बिना देर किए इस खूबसूरत पैकेज में  मैसूर और बैंगलोर की सुंदरता का मजा लेते हैं, वो भी अपने बजट में।

बेंगलुरु शहर की खासियत:

  • बेंगलुरु या बेंगलुरु (Bengaluru, भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और कर्नाटक राज्य की राजधानी भी है। इसे भारत की “सिलिकॉन वैली” कहा जाता है क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा IT हब है।
  • समुद्र तल से 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेंगलुरु पूरे साल सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है।
  • इस शहर में एक बार कोई चले गया तो वहां से दूसरी जगह सेटल हो पाना आसान नहीं है।
  • बेंगलुरु भारत के प्रमुख महानगरों में सबसे ऊंचाई पर बसा शहर है।
  • यहां आपको मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ ऐतिहासिक स्मारक और हरियाली का अद्भुत संगम और सुंदरता देखने को मिलेगा।

मैसूर की खासियत:

  • मैसूर को "City of Palaces" यानी महलों का शहर भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां छुट्टियों में अक्सर टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं।
  • मैसूर पैलेस, वृंदावन गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन, चंदन और सिल्क के लिए प्रसिद्ध है।
  • मैसूर की साफ-सुथरी सड़कें, भव्य इमारत और हरियाली इसे रॉयल, एलिगेंट और अट्रैक्टिव बनाती है।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है:

  • रोड ट्रांसपोर्ट (A/C Sedan कैब द्वारा यात्रा)
  • कम्फर्ट कैटेगरी के होटल्स में स्टे
  • फूड प्लान ( ब्रेकफास्ट और डिनर)
  • ट्रेवल इंश्योरेंस

पैकेज की कीमत (प्रति व्यक्ति):

  • Comfort (Sedan)
  • सिंगल शेयरिंग- ₹ 25,480/-
  • ट्विन शेयरिंग-₹ 13,370/-
  • ट्रिपल शेयरिंग-  ₹ 9,830/-
  • बच्चा (बिस्तर के साथ)- ₹ 4,700/-
  • बच्चा (बिना बिस्तर)- ₹ 3,210/-

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी