Conflict Zone Travel Safety: अगर दुबई, ईरान या इजराइल में युद्ध जैसे हालात में फंस जाएं तो घबराएं नहीं। दूतावास से संपर्क करें, सुरक्षित स्थान पर रहें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें और आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें। सही सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Emergency Travel Tips UAE: अचानक युद्ध या सैन्य तनाव की स्थिति किसी भी यात्री के लिए डरावनी हो सकती है। इन दिनों इरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग छिड़ा हुआ है, जिसका असर इन देशों के अलावा दुबई पर भी हो रहा है। अगर आप दुबई, ईरान, इजराइल या आसपास के किसी सेंसिटीव एरिया में हैं और हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं, तो घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठाना बेहद जरूरी है। सही जानकारी, सतर्कता और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। ऐसे समय में अफवाहों से दूर रहकर ऑफिशियल स्टेटमेंट पर भरोसा करना सबसे जरूरी होता है।

दूतावास से तुरंत संपर्क करें
सबसे पहला कदम अपने देश के दूतावास या कॉन्सुलेट से संपर्क करें। वहां अपना नाम, पासपोर्ट डिटेल, ठहरने का स्थान और संपर्क नंबर दर्ज कराएं। ऑफिशियल दूतावास आपात स्थिति में निकासी या सेफ गाइडलाइन प्रोवाइड करते हैं। उनके सोशल मीडिया और वेबसाइट अपडेट रेगुलर चेक करते रहें।
इसे भी पढ़ें- Living Root Bridge Story: मेघालय के 'जिंदा पुल', जिन्हें बनाने में लग जाती है पूरी ज़िंदगी
सेफ जगह पर रहें और मूवमेंट सीमित करें

सेंसिटीव हालात में बिना जरूरत बाहर निकलना जोखिम से भरा हो सकता है। होटल या सेफ इमारत में रहें। यदि स्थानीय प्रशासन कर्फ्यू या शेल्टर-इन-प्लेस गाइडलाइन दे, तो उसका पालन करें। यदि मिसाइल या ड्रोन हमले की आशंका हो, तो खिड़कियों से दूर रहें और ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों से बचें।
जरूरी सामान हमेशा तैयार रखें
एक इमरजेंसी बैग तैयार रखें जिसमें पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज, नकद पैसा, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, दवाइयां और पानी की बोतल शामिल हो। फोन की बैटरी फुल रखें और इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें।
स्थानीय समाचार और ऑफिशियल अलर्ट पर नजर रखें
टीवी, रेडियो या सरकारी ऐप्स के जरिए ऑफिशियल अपडेट लेते रहें। सोशल मीडिया पर फैल रही फेक खबरों से बचें। कई बार अफवाहें स्थिति को और भयावह बना देती हैं।
इसे भी पढ़ें- Amsterdam Travel Guide: खूबसूरत नहर-रंगीन कल्चर का शहर, सबसे बेस्ट है अप्रैल-जून का टाइम
भीड़भाड़ और सेंसिंटीव जगहों से दूर रहें
एयरपोर्ट, सरकारी इमारतें, सैन्य ठिकाने या प्रदर्शन स्थलों के पास जाने से बचें। ऐसे स्थान अक्सर हमला के लिए लक्ष्य बन सकते हैं। शांत और कम भीड़ वाले इलाकों में रहना बेहतर होता है। अंत में, घबराहट से ज्यादा नुकसान होता है। शांत रहें, परिवार को अपनी स्थिति की जानकारी देते रहें और ऑफिशियल गाइडलाइन को फॉलो करें। सही तैयारी और सतर्कता से आप कठिन हालात में भी खुद को सेफ रख सकते हैं।
