IRCTC Tour Package: आस्था भी और बचत भी! जानें ₹2300 में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन का पूरा गणित

Published : Jan 22, 2026, 03:35 PM IST

IRCTC Rameshwaram Tour: IRCTC का रामेश्वरम वन-डे टूर पैकेज सिर्फ ₹2300 में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका। मदुरै से AC वाहन, अग्नि तीर्थम् स्नान, रामनाथस्वामी मंदिर, पंबन ब्रिज और प्रमुख दर्शनीय स्थल शामिल हैं। कम बजट में आस्था और आराम दोनों का फायदा।

PREV
15

रामेश्वरम भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री रामनाथस्वामी मंदिर स्थित है। यह स्थान भगवान राम के जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए शैव और वैष्णव दोनों परंपराओं में इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि काशी यात्रा तभी पूर्ण मानी जाती है जब रामेश्वरम के दर्शन कर लिए जाएं। अब अच्छी खबर यह है कि IRCTC का रामेश्वरम वन-डे टूर पैकेज आपको सिर्फ ₹2300 प्रति व्यक्ति में यह पवित्र यात्रा कराने का मौका दे रही हैस तो चलिए जानते हैं पैकेज और ट्रेवल डिटेल।

25

रामेश्वरम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

  • रामेश्वरम को “दक्षिण का बनारस” भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने यहीं शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी।
  • यहां का अग्नि तीर्थम् स्नान, 22 कुंडों में स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन को अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
35

IRCTC रामेश्वरम वन-डे टूर पैकेज डिटेल्स

  • पैकेज नाम: Rameshwaram One Day Trip
  • डेस्टिनेशन: रामेश्वरम
  • ट्रैवल मोड: रोड द्वारा
  • व्हीकल क्लास: एसी वाहन
  • ग्रुप साइज: 10 व्यक्ति
  • फ्रीक्वेंसी: सभी दिन
  • किराया प्रति व्यक्ति (मदुरै से):
  • 4–6 व्यक्ति (इनोवा):
  • डबल / ट्रिपल / CWB – ₹2300 प्रति व्यक्ति
  • 1–3 व्यक्ति (Sedan):
  • सिंगल – ₹7620
  • डबल – ₹3810
  • ट्रिपल – ₹2550
45

वन-डे यात्रा का पूरा कार्यक्रम (Itinerary)

  • सुबह 06:00 बजे मदुरै से प्रस्थान
  • सुबह 09:30 बजे रामेश्वरम आगमन
  • रास्ते में पंबन ब्रिज (इंदिरा गांधी रोड ब्रिज) दर्शन
  • अग्नि तीर्थम् में समुद्र स्नान
  • रामनाथस्वामी मंदिर (ज्योतिर्लिंग) दर्शन
  • दोपहर में लंच
  • पंचमुखी हनुमान मंदिर और रामर पदम दर्शन
  • वापसी में एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल
  • रात 11:00 बजे मदुरै वापसी
55

क्यों है यह पैकेज आस्था और बचत दोनों का सौदा

  • यह पैकेज खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए है जो कम बजट में सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा चाहते हैं।
  • एसी वाहन, प्लान ट्रेवल और समूह यात्रा के कारण खर्च बहुत कम हो जाता है। ₹2300 में ज्योतिर्लिंग दर्शन, तीर्थ स्नान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कवर हो जाना इसे बेहद किफायती और सुविधाजनक बनाता है।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories