
सर्दियों में खासतौर पर दिसंबर और जनवरी में कश्मीर की खूबसूरती देखने का अपना अलग ही मजा है। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां ट्रिप को यादगार बना देती हैं। हालांकि, सर्दियों में यहां तापमान काफी कम हो सकता है, इसलिए घूमने का प्लान बनाने के साथ-साथ सही सामान पैक करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप विंटर में कश्मीर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बैग में इन 5 चीजों को जरूर जगह दें।
कश्मीर की ठंड से बचने के लिए सिर्फ एक मोटी जैकेट काफी नहीं होती। थर्मल इनर, फुल स्लीव टी-शर्ट या स्वेटर और गर्म जैकेट साथ रखें। कपड़ों की लेयरिंग करने से शरीर को गर्म रखना आसान होता है। इसके अलावा ऊनी मोजे और आरामदायक गर्म कपड़े भी जरूर पैक करें।
हाथ, कान और गर्दन ठंडी हवा के संपर्क में जल्दी आते हैं। इसलिए अच्छी क्वालिटी के ऊनी ग्लव्स, मफलर और टोपी जरूर रखें। अगर आप बर्फ वाले इलाकों में जाने वाले हैं, तो वाटरप्रूफ ग्लव्स आपके लिए ज्यादा उपयोगी रहेंगे।
कश्मीर में बर्फबारी के दौरान रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं। ऐसे में सामान्य स्पोर्ट्स शूज की जगह वाटरप्रूफ और अच्छी ग्रिप वाले जूते रखें। इससे बर्फ या गीली जमीन पर चलते समय फिसलने का खतरा कम होगा और पैरों को भी ठंड से बचाया जा सकेगा।
और पढ़ें: 2 साल से भारत में रह रही कोरियन महिला को भा गई ये जगह, वीडियो में बताया 'अनफॉरगेटेबल'
ठंडी और शुष्क हवा में त्वचा जल्दी रूखी हो सकती है। इसलिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर, लिप बाम और सनस्क्रीन बैग में जरूर रखें। बर्फीले इलाकों में धूप तेज महसूस हो सकती है, इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
अपनी नियमित दवाओं के साथ सामान्य जरूरत की दवाएं, बैंडेज, हैंड सैनिटाइजर और टिश्यू पेपर जैसी चीजें एक छोटे ट्रैवल किट में रखें। ठंड में अचानक मौसम बदलने पर ये सामान काफी काम आ सकते हैं।
और पढ़ें: Global Tourism 2024: दुनिया के टॉप-10 देश जहां पहुंचे सबसे ज्यादा टूरिस्ट, क्या भारत है लिस्ट में?