2 साल से भारत में रह रही कोरियन महिला को भा गई ये जगह, वीडियो में बताया 'अनफॉरगेटेबल'

Published : Oct 14, 2026, 02:13 PM IST
2 साल से भारत में रह रही कोरियन महिला को भा गई ये जगह, वीडियो में बताया 'अनफॉरगेटेबल'

सार

दक्षिण कोरियाई जंग ए उम 2 साल से भारत में हैं। 7 शहरों की यात्रा के बाद उन्होंने अंडमान को अपनी पसंदीदा जगह बताया। वहां की प्राकृतिक सुंदरता और साफ पानी ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने भारत की विविधता की भी तारीफ की।

दक्षिण कोरिया की रहने वाली जंग ए उम (Jung ae Um) पिछले दो साल से अपने बच्चों के साथ भारत में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि भारत में उनकी सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जंग बता रही हैं कि अंडमान की प्राकृतिक सुंदरता, वहां का साफ पानी और लोगों के दोस्ताना व्यवहार ने उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने भारत के सात शहरों की यात्रा की है और अपने इसी अनुभव को उन्होंने इस पोस्ट में शेयर किया है, जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

हर जगह की अपनी अलग खासियत

जंग ने इंस्टाग्राम पर 'भारत में दो साल: एक कोरियन मां का ईमानदार रिव्यू' कैप्शन के साथ यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि भारत एक बहुत बड़ा देश है और यहां के हर शहर की अपनी एक अलग खासियत है। जैसे-जैसे आप शहर बदलते हैं, वैसे-वैसे यहां की भाषा, खाना, माहौल और संस्कृति सब कुछ बदल जाता है। जंग का कहना है कि उन्होंने अब तक जिन भी जगहों की यात्रा की है, वे सभी बेहद खूबसूरत और आकर्षक थीं।

अंडमान की खूबसूरती को भूल पाना नामुमकिन

जंग बताती हैं कि उनकी भारतीय यात्रा के दौरान अंडमान की खोज उनके लिए सबसे बेहतरीन रही। हालांकि, जब वे वहां गईं तो पर्यटकों की भीड़ थोड़ी कम थी, लेकिन उनका अनुभव शानदार रहा। अंडमान के लोगों के मिलनसार स्वभाव ने भी उन्हें काफी इम्प्रेस किया। जंग ने खास तौर पर अंडमान के समुद्र के साफ पानी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्होंने जितनी और जिस तरह की मछलियां देखीं, उससे उन्हें मालदीव की याद आ गई। जंग के मुताबिक, वहां की प्राकृतिक सुंदरता वाकई में कभी न भूलने वाली थी।

अभी और भी बहुत कुछ देखना बाकी है

जंग का कहना है कि भारत में अभी भी ऐसी कई जगहें हैं जहां वे नहीं गई हैं। उनकी ख्वाहिश है कि जब तक वे यहां हैं, नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करें और अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर करती रहें। उनका यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में इतने अच्छे अनुभव शेयर करने के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें नॉर्थ-ईस्ट इंडिया (पूर्वोत्तर भारत) घूमने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां हर 100 किलोमीटर पर भाषा, खाना और संस्कृति बदल जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत 'अनेकता में एकता' वाला देश है।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Air India Offers: छात्रों के लिए एयर इंडिया का शानदार ऑफर, 20 अक्टूबर तक करें बुक
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर