
मिडिल ईस्ट में चल रहे हालिया हालातों के बीच Kuwait Airways ने सऊदी अरब के जरिए ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए कुछ अहम नियमों में बदलाव किया है। अगर आप कुवैत, सऊदी या आसपास के देशों की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो ये नए नियम जानना बेहद जरूरी है। हाल ही में क्षेत्रीय तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से कई देशों की फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। कुवैत एयरपोर्ट भी कुछ समय के लिए बंद या सीमित संचालन में रहा, जिससे यात्रियों को ऑप्शनल रूट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसी वजह से अब सऊदी अरब के जरिए ट्रांजिट (Transit) या लैंड रूट ट्रैवल बढ़ गया है।
अब अगर आप सऊदी अरब के जरिए यात्रा कर रहे हैं, तो आपके पास Saudi Transit Visa – सऊदी ट्रांजिट वीजा होना अनिवार्य है। बिना वीजा के बोर्डिंग से रोका जा सकता है यह वीजा आमतौर पर 72 घंटे तक वैलिड होता है।
और पढ़ें - ट्रैवल प्लानिंग बनेगी सुपर ईजी, 5 बेस्ट ऐप करें यूज
कई फ्लाइट्स अब सीधे कुवैत की बजाय सऊदी के शहरों (जैसे डम्माम) के जरिए ऑपरेट हो रही हैं। यात्री पहले सऊदी पहुंचते हैं फिर वहां से रोड या कनेक्टिंग रूट से आगे यात्रा करते हैं
अब कई यात्रियों को सऊदी के जरिए सड़क मार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
यह खासकर उन यात्रियों के लिए है जो फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से फंसे हुए थे।
और पढ़ें - सस्ते में घूमने का प्लान? ये 7 जगहें करें अभी सेव
यात्रा के दौरान आपको ये डॉक्युमेंट्स साथ रखने होंगे
अभी स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं है, इसलिए फ्लाइट्स कैंसिल या डायवर्ट हो सकती हैं एयरलाइंस समय-समय पर नए अपडेट जारी कर रही हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।