Haunted Mumbai: इन जगहों पर रात में घूमती हैं आत्माएं, बॉलीवुड सिटी में ही है एक डरावनी दुनिया

Published : May 19, 2026, 01:05 PM IST

मायानगरी मुंबई का नाम सुनते ही बॉलीवुड, सी-लिंक, ताज होटल और नाइटलाइफ़ की तस्वीरें दिमाग में आती हैं। लेकिन इसी मुंबई में कुछ ऐसी डरावनी जगहें भी हैं, जो रात के अंधेरे में लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर देती हैं।

PREV
15
मुकेश मिल्स
कोलाबा में समुद्र किनारे मौजूद मुकेश मिल्स को मुंबई की सबसे भुतहा जगहों में से एक माना जाता है। यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है, लेकिन सालों से ऐसी बातें सुनने में आती हैं कि रात में यहां अजीब घटनाएं होती हैं। कुछ लोगों ने तो शूटिंग के दौरान किसी अनदेखी ताकत को महसूस करने का दावा भी किया है।
25
डी'सूजा चॉल की डरावनी कहानियां
माहिम में मौजूद डी'सूजा चॉल को लेकर कई डरावनी कहानियां मशहूर हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस जगह पर मरी एक महिला की आत्मा रात में घूमती है। अफवाह है कि रात के वक्त यहां कदमों की आहट और फुसफुसाने की आवाजें सुनाई देती हैं, जिस वजह से यह चॉल डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल है।
35
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जंगल के अंदर पसरा रहस्यमय सन्नाटा
दिन में टूरिस्ट से खचाखच भरा रहने वाला यह नेशनल पार्क, रात होते ही बिल्कुल अलग माहौल में बदल जाता है। कुछ लोगों ने बताया है कि जंगल के अंदर उन्हें अजीब आवाजें और परछाइयां दिखाई दी हैं। कहा जाता है कि यहां का स्टाफ भी रात में कुछ हिस्सों में जाने से बचता है।
45
टावर ऑफ साइलेंसः भूत-प्रेत की कहानियों के लिए प्रसिद्ध
पारसी समुदाय इस जगह का इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए करता था। इस जगह को लेकर कई तरह की अलौकिक कहानियां सुनने को मिलती हैं। कुछ लोगों ने यहां रात के समय अजीब अनुभव होने का दावा किया है। इसी वजह से लोग इसे मुंबई की डरावनी जगहों में से एक मानते हैं।
55
ताज पैलेस होटल-इस आलीशान होटल के पीछे की डरावनी कहानी
मुंबई का मशहूर ताज पैलेस होटल भी भूतों की कहानियों की वजह से चर्चा में रहा है। एक कहानी आज भी वायरल है कि होटल को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट ने इसलिए आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि बिल्डिंग उनके प्लान के मुताबिक नहीं बनी थी। कुछ लोग होटल में अजीब अनुभव होने की बात करते हैं।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories