
Nepal Trip Budget Planing:अगर बैंक बैलेंस कम है और घूमने का भी मन है तो फिर इस मानसून में आप नेपाल जैसे खूबसूरत देश की यात्रा कर सकते हैं। थोड़ी समझदारी और स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप बेहतर ट्रेवल एक्सपीरियंस ले सकते हैं। ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कालाश राजवंश ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कुछ ट्रैवल हैक्स शेयर किए, जिनसे आप नेपाल को कम खर्च में भी शानदार तरीके से घूम सकते हैं।
1. भारत से सीधे नेपाल की फ्लाइट ना लें
कालाश राजवंश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि नेपाल तक सीधे फ्लाइट आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए सड़क मार्ग से भारत-नेपाल बॉर्डर (जैसे सोनौली या रक्सौल )तक जाएं और वहां से नेपाल की डोमेस्टिक उड़ान लें। इससे आपकी टिकट ₹3,000-₹4,000 में भी मिल सकती है। आप चाहें तो यहां से बस सेवा भी ले सकते हैं।
2.सही सीजन में करें यात्रा
अगर आप पीक सीजन (May-June या December) में ट्रैवल करते हैं, तो होटल और टिकट की कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं। इसलिए अगस्त से लेकर अक्टूबर और फरवरी से लेकर अप्रैल तक की यहां पर यात्रा का प्लान करें। इस दौरान 20-30% तक डिस्काउंट मिल जाता है और मौसम भी सुहावना होता है।
3. होटल नहीं, होस्टल डॉर्म में रहें
महंगे होटल के बजाय होस्टल डॉर्मिटरी एक बढ़िया विकल्प है। यहां आप 400-500 रुपए प्रति रात में ठहर सकते हैं। बंक बेड, लॉकर्स और अन्य बेसिक सुविधाएं भी होती हैं। यहां अलग-अलग देशों के ट्रैवलर्स से मिलने का मौका भी मिलेगा।
4. लोकल स्ट्रीट फूड का मजा लें
महंगे कैफे और रेस्टोरेंट को छोड़ें और स्थानीय खाने की दुकानों पर जाएं। यहां आपको असली नेपाली स्वाद मिलेगा वो भी सस्ते में। मोमो, थुकपा, दाल-भात जैसी चीजें कम दाम में पेट भरने और स्वाद देने दोनों का काम करेंगी।
5.टैक्सी नहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या स्कूटर चुनें
टैक्सी महंगी होती हैं, खासकर टूरिस्ट जगहों पर। इसके बजाय स्कूटर या बाइक किराए पर लें, जो 700 से 1,000 रुपए प्रतिदिन में मिल जाती हैं। इसके अलावा, स्थानीय बसें भी सस्ती होती हैं और लोकल कल्चर का अनुभव कराती हैं।
नेपाल में घूमने की जगह?
पोखरा,काठमांडू,नगरकोट,भक्तपुर, सागरमथ नेशनल पार्क,पशुपति नाथ मंदिर, बौदानाथ,महेंद्र गुफा,लुंबिनी और स्वयंभू मंदिर घूम सकते हैं।चितवन राष्ट्रीय उद्यान और डेविस फॉल्स भी आप अपने घूमने के बकेटलिस्ट में डाल सकते हैं।