Singapore Boarding Rules: बदल चुकी है सिंगापुर जाने की पुरानी नियम, जानें नया रूल और करें ट्रैवल प्लान

Published : Feb 20, 2026, 04:21 PM IST
singapore no boarding rules

सार

Singapore Boarding Rules: सिंगापुर ने नया नो बोर्डिंग नियम लागू किया है, जिसमें यात्रियों की जांच फ्लाइट से पहले होगी। गलत दस्तावेज, वीजा या SG Arrival Card न होने पर बोर्डिंग रोकी जा सकती है। जानें नया नियम और ट्रैवल से पहले क्या सावधानी रखें।

Singapore Travel Rules 2026: अगर आप 2026 में सिंगापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पैकिंग से पहले ये जरूरी अपडेट जान लें। सिंगापुर ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नया “नो बोर्डिंग डायरेक्टिव” लागू किया है, जिसके तहत अब यात्रियों की जांच सिर्फ सिंगापुर पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि फ्लाइट बोर्डिंग से पहले ही की जाएगी। यह नियम 30 जनवरी से लागू हुआ है और इसका उद्देश्य केवल योग्य यात्रियों को ही देश में प्रवेश देना है। ऐसे में भारतीय यात्रियों को पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बोर्डिंग रोक सकती है।

क्या है सिंगापुर का नया नो बोर्डिंग नियम?

सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने चांगी और सेलेटार एयरपोर्ट आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए प्री-डिपार्चर वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया है। इसके तहत यात्रियों की जानकारी फ्लाइट मैनिफेस्ट और SG Arrival Card से पहले ही चेक की जाएगी। यदि किसी यात्री की एंट्री अयोग्य पाई जाती है, तो एयरलाइन को तुरंत “नो बोर्डिंग” निर्देश भेज दिया जाएगा और यात्री को विमान में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।

किन यात्रियों को फ्लाइट में बैठने से रोका जा सकता है?

जिन यात्रियों के पास वैध सिंगापुर वीजा नहीं है, जिनका पासपोर्ट 6 महीने से कम वैध है, जिन्होंने SG Arrival Card जमा नहीं किया या गलत जानकारी दी है, या जिनका कोई नकारात्मक इमिग्रेशन या सुरक्षा रिकॉर्ड है—उन्हें बोर्डिंग से रोका जा सकता है। चेक-इन के समय एयरलाइन स्टाफ दस्तावेजों की अतिरिक्त जांच भी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Nepal Honeymoon Places: बिहारियों के लिए डबल धमाका, विदेश यात्रा+हनीमून दोनों एक साथ

पहले क्या था नियम और अब क्या बदला?

पहले ऐसे यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था। लेकिन अब जांच प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली जाएगी। इससे सिंगापुर सरकार को सुरक्षा नियंत्रण मजबूत करने में मदद मिलेगी और एयरलाइंस को भी अनधिकृत यात्रियों को लाने से रोका जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने पर एयरलाइंस पर 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अगर बोर्डिंग से रोक दिए जाएं तो क्या करें?

बोर्डिंग से इनकार का मतलब यह नहीं है कि हमेशा के लिए सिंगापुर जाने पर रोक लग गई है। यात्री ICA के आधिकारिक फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं और एंट्री क्लियरेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले पासपोर्ट, वीजा, टिकट और SG Arrival Card की सही जानकारी की जांच जरूर करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें- सफारी लवर के लिए 7 डेस्टिनेशन, आउटसाइड इंडिया देखें वाइल्ड लाइफ ब्यूटी

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी