
दिसंबर का महीना आते ही ठंडी हवाएं, हल्की धुंध को महसूस कर आपका मन खिल जाता है और बन जाता है, कहीं घूमने का मूड। इस मूड में तड़का लगाने का काम करता है क्रिसमस और न्यू ईयर का मौका। अगर आप पुणे में रहते हैं या आसपास हैं, तो अच्छी बात यह है कि यहां से कुछ ही घंटों की दूरी पर कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो दिसंबर में घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। ठंडा मौसम, हरियाली और शांत माहौल, ये सभी जगहें स्ट्रेस से दूर कुछ सुकून भरे पल देती हैं।
महाबलेश्वर पुणे से लगभग 123 किलोमीटर दूर स्थित है। 3 घंटे यहां पहुंचने में लगता है। सर्दियों में यहां का मौसम बहुत बेहद सुहावना रहता है। दिसंबर में यहां ठंड बढ़ जाती है, जिससे स्ट्रॉबेरी गार्डन, आर्थर सीट और वेन्ना लेक घूमना और भी मजेदार हो जाता है। कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए यह एक शानदार हिल स्टेशन है।
पुणे से करीब 65 किलोमीटर दूर लोनावला और खंडाला दिसंबर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशन है। ठंडा मौसम, पहाड़ों की हरियाली और फॉग से ढकी सड़कें इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती हैं। यहां टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची किला घूमने लायक जगहें हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। पुणे से यहां पहुंचने में 1-2 घंटे लगते हैं।
पुणे से भंडारदार 171 किलोमीटर दूर पर स्थिति है। चार घंटे के करीब यहां पहुंचे में लगता है। नेचर लवर के लिए यह एक जगह बेस्ट है। झीले, पहाड़ और शांत माहौल में लवर्स या कपल यहां नए साल का जश्न मना सकते हैं।
पुणे से पंचगनी 102 किलोमीटर पर स्थित है। 3 घंटे के करीब यहां पहुंचने में लगते हैं। पंचगनी अपनी शांत वादियों और टेबल लैंड के लिए मशहूर है। दिसंबर में यहां का साफ मौसम और ठंडी हवा एडवेंचर लवर्स और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों को खूब पसंद आती है। यह जगह भीड़ से थोड़ा दूर सुकून चाहने वालों के लिए बढ़िया है।
और पढ़ें: Auli Snowfall 2025: दिसंबर में औली बनेगा स्नो पैराडाइज, यहां मिलेगा खूबसूरत व्यू
पुणे से लगभग 120 किलोमीटर दूर माथेरान एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां गाड़ियों की एंट्री नहीं है। दिसंबर में यहां ठंड के साथ-साथ साफ आसमान देखने को मिलता है। इको पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट और शार्लोट लेक इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यहां पर नए साल का जश्न फैमिली फ्रेंड के साथ मना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Goa vs Gokarna: क्रिसमस से न्यू ईयर ट्रिप, कौनसा डेस्टिनेशन दिसंबर में सूट करेगा