हर साल करोड़ों लोग अलग-अलग देशों की कला, संस्कृति और टूरिस्ट स्पॉट्स देखने जाते हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री भी तेजी से बढ़ रही है। आइए देखते हैं 2024 में दुनिया भर के टूरिस्ट्स ने किन टॉप-10 देशों का सबसे ज्यादा रुख किया।
ग्लोबल टूरिज्म एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में करीब 102 मिलियन लोगों ने फ्रांस की यात्रा की। एफिल टावर और लौवर म्यूजियम जैसी शानदार जगहें फ्रांस को टूरिस्ट्स की पहली पसंद बनाती हैं।
26
स्पेन
2024 में सबसे ज्यादा टूरिस्ट्स वाले देशों की लिस्ट में स्पेन दूसरे नंबर पर है। यहां करीब 93.8 मिलियन टूरिस्ट्स घूमने पहुंचे। मेडिटेरेनियन समुद्र तट, बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे शहर टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचते हैं।
36
अमेरिका
2024 में सबसे ज्यादा घूमे गए देशों में अमेरिका तीसरे नंबर पर आता है। इस देश में करीब 73.4 मिलियन टूरिस्ट्स ने कदम रखा। न्यूयॉर्क सिटी से लेकर यहां के कई नेशनल पार्क टूरिस्ट्स को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।
46
तुर्की
यूरोप के तुर्की देश में करीब 60.6 मिलियन टूरिस्ट्स घूमने पहुंचे। तुर्की देश यूरोप और एशिया को आपस में जोड़ता है। यहां की ऐतिहासिक और विरासती जगहों को देखने के लिए लाखों टूरिस्ट्स हर साल तुर्की आते हैं।
56
इटली
दुनिया भर के टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचने वाला एक और देश इटली है। 2024 में इस देश में 57.7 मिलियन लोग घूमने आए। यहां का इतिहास, कला, संस्कृति और खान-पान टूरिस्ट्स को बहुत पसंद आता है। इसी के साथ इटली लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
66
टॉप 10 की लिस्ट में भारत नहीं
लिस्ट में छठे नंबर पर मेक्सिको, सातवें पर इंग्लैंड, आठवें पर जर्मनी, नौवें पर जापान और 10वें नंबर पर ग्रीस है। हालांकि भारत में भी हर साल लाखों टूरिस्ट्स आते हैं, लेकिन हमारा देश टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा है।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।