Peaceful City: कम ट्रेफिक और नेचुरल ब्यूटी का मिलेगा भरपूर मजा, एक्सप्लोर करें 3 शहर

Published : Jun 19, 2025, 03:01 PM IST
low traffic peaceful city in india

सार

Peaceful City: अगर आप दिल्ली-मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हैं तो आइजोल, पांडिचेरी और कोच्चि जैसे शांत शहरों में छुट्टियां बिताएं। जानिए भारत के लो-ट्रैफिक और पीसफुल डेस्टिनेशन।

Low Traffic Peaceful City: दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु के ट्रैफिक से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं तो आपको ऐसी जगह की जरूरत है जहां पर शांति-सुकून हो और प्रकृति के साथ एकांत में बैठने का मौका मिल सके। भारत के ऐसे कई शहरों जहां पर ट्रैफिक बहुत कम या ना के बराबर होता है। आईए जानते हैं गर्मियों में ऐसी कौन-से स्थान है जो ट्रैफिक रहित और घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

घूम आएं मिजोरम की राजधानी आइजोल

आपने भारत के पूर्वोत्तर राज्य को एक्सप्लोर नहीं किया है तो गर्मियों की छुट्टी में आप पूर्वोत्तर भारत की पहाड़ियों में जा सकते हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में ट्रैफिक बहुत कम होता है। भारतीय शहरों में यह एक ऐसा शहर है जो बेहद शांत शहरों में शुमार है। आइजोल जाकर आप बेहतरीन दिन बिता सकते हैं।ऐसा नहीं है कि आइसोल में गाड़ियां नहीं चलती लेकिन वहां के ड्राइवर ट्रैफिक पर भी तेजी से हॉर्न नहीं बजाते हैं। आइजोल की सड़कों में अनुशासन देखकर देश-दुनिया भर के पर्यटक आकर्षित होते हैं। सड़कों में शांति और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पीसफुल प्लेस के लिए जाएं पांडिचेरी

यूनियन टेरिटरी ऑफ इंडिया पांडिचेरी या पुडुचेरी भी आप पीसफुल प्लेस के लिए एक्सप्लोर कर सकते हैं। समुद्र किनारे बसे पांडिचेरी में न सिर्फ आपको सी कल्चर देखने को मिलेगा बल्कि फ्रेंच क्वार्टर्स आपका मन मोह लेंगे। यहां पर भी आपको बहुत कम ट्रैफिक मिलेगा। शांति-सुकून के लिए परिवार के साथ पांडिचेरी घूम आएं। 

मानसून में कोच्चि के सुकून का लें मजा

केरला स्टेट में स्थित कोच्चि एर्नाकुलम जिले में स्थित है। कोच्चि शहर ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला के लिए पहचाना जाता है। कोच्चि में कम ट्रेफिक और समुद्र तट क्षेत्र इसे खास बनाते हैं। मानसून में आप ऐसे प्लेस एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर कहीं भी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पहले वहां के मौसम आदि के बारे में जानकारी जरूर कर लें। ऐसा करने से किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च