बारिश में जन्नत से खूबसूरत हो जाते हैं पनवेल के ये स्थान, अभी से कर लें घूमने का प्लान

Published : Mar 31, 2025, 05:47 PM IST
Panvel Best Place

सार

Panvel Best Place: कर्नाला पक्षी अभ्यारण, प्रबलगढ़ किला और अदाई वॉटरफॉल जैसे बेहतरीन स्थानों पर जाकर पनवेल में बारिश का आनंद लें। जानें मानसून में घूमने की बेस्ट जगहें।

Various places to visit in Panvel: बारिश में लोग एंजॉय करने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों में जाते हैं। कम ही लोगों को जानकारी है कि पनवेल में भी आप बारिश का लुफ्त उठा सकते हैं। पनवेल के कई ऐसे स्थान है जो बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आईए जानते हैं बारिश के मौसम में पनवेल में कहाँ-कहाँ घूमकर एंजॉय किया जा सकता है। 

कर्नाला पक्षी अभयारण्य (Karnala Bird Sanctuary)

अगर आप मुंबई या आसपास के इलाके में रहते हैं तो पनवेल के कर्नाला पक्षी अभ्यारण में घूमने जा सकते हैं। पनवेल से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित पक्षी अभ्यारण में बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए काफी कुछ है। आपके यहां ₹30 शुल्क देकर एंट्री मिलेगी। सुबह से 7:00 बजे से 5:00 बजे तक आप पक्षी अभ्यारण घूम सकते हैं। करीब 12 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ अभ्यारण विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पक्षी के लिए फेमस है। यहां पक्षियों की करीब 150 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

प्रबलगढ़ किला पनवेल (Prabalgad fort panvel)

पनवेल में घूमने लायक जगह में प्रबलगढ़ किला भी काफी फेमस है। इसे कलावंती दुर्ग के नाम से जाना जाता है। अगर आपको ट्रैकिंग करनी आती है तो प्रबलगढ़ किला जरूर घूमने जा सकते हैं। बारिश के दौरान ट्रैकिंग करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। आप भी ट्रेकिंग के लिए बारिश से पहले ही सुनहरा मौसम चुन सकते हैं।

अदाई वॉटरफॉल का बारिश में लें मजा (Enjoy Adai Waterfall in the rain)

अगर आप वॉटरफॉल देखने के लिए कहीं दूर नहीं जाना चाहते तो पनवेल के अदाई वॉटरफॉल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। करीब जून या जुलाई के बाद अदाई वॉटरफॉल में आपको झरने से बेहतर पानी दिख जाएगा। लोग यहां पर बारिश का पानी इंजॉय करने आते हैं। आप चाहे तो 1 दिन की पिकनिक अदाई वॉटरफॉल के लिए प्लान कर सकते हैं। 

PREV

Recommended Stories

Viral Offbeat Spot: 2025 में सबसे वायरल हुए ऑफबीट भारतीय डेस्टिनेशन
Weekend Trips Near Mumbai: मुंबई के पास ये 5 हिडन ब्यूटी स्पॉट, मूड रिफ्रेश गारेंटेड