
Famous islands in hindi: बारिश का मौसम जाने को है और अब सुनहरे सुमुद्री किनारे आपका इंतजार कर रहे हैं। अगर आपका बजट अच्छा खासा है, तो आप समुद्री किनारों का लुक उठा सकते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से आइलैंड हैं, जो आपको रईसी का एहसास कराएंगे। आप किसी एक आइलैंड जाकर आराम से 1 से 2 हफ्ते एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ आयरलैंड के बारे में जानकारी देंगे, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। आइए जानते हैं कौन से आईलैंड साल 2025 में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं।
सार्डिनिया भूमध्य सागर का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इटनी के सबसे अच्छे स्थानों में ये द्वीप माना जाता है। यहां 1800 किलोमीटर से ज्यादा लंबा समुद्रतट और सुकूनभरे स्थान में 3 हजार साल से भी पुरानी नुराघी के पास चट्टाने और जैतून के बागों की खुशबू इस स्थान को बहुत खास बनाती है। यहां एक हफ्ते रुकने का खर्चा 1 से डेढ़ लाख रु आएगा।
भूमध्य सागर में आप मेनोर्का आइलैंड का चयन भी कर सकते हैं। स्पेन स्थित इस आइलैंड में क्रिस्टल-क्लियर कोव्स में तैरना जीवनभर का यादगार अनुभव रहेगा। ऊंचे द्वीप और मनोरम दृश्य आपको कभी भी भुलाए न भूलेंगे। आप यहां के स्थानीय चावल व्यंजन के साथ मीठी पेस्ट्री का मजा ले सकते हैं।
और पढ़ें: 2 दिन में घूम आएं कांचीपुरम और महाबलीपुरम, IRCTC दे रहा है सस्ता ऑफर
आपने बचपन से नीले पानी के बारे में जरूर सुना होगा। अगर इसे एक्सपीरियंस भी करना चाहते हैं तो आप फ्रेंच पोलिनेशिया के समुद्री द्वीप में आ सकते हैं। यहां पर आपको सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। साथ ही आप नीले पानी में भी गोते लगा सकते हैं। समुद्र किनारे के व्यंजन से लगाकर मनमोहक दृश्य यहां पर आपका दिन बना देंगे। 2 लाख के अंदर आप 4 से 5 दिन यहां रुक सकते हैं।
विदेश घूमने जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा वहां के अन्य खर्चे भी शामिल होते हैं। जब भी आप बाहर घूमने जाएं, तो वहां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाएं।कई बार बजट से ज्यादा भी खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको अच्छी तरीके से प्लानिंग करनी चाहिए।
और पढ़ें: मौसम कोई भी हो, सालभर घूमें भारत के टॉप-10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन