सावन का महीना सुहाग, हरियाली और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह महिलाओं के श्रृंगार को भी खास बना देती है। अगर आप इस बार अपने सावन लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो लेटेस्ट ग्रीन बैंगल डिजाइन आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकती हैं। यहां देखें पांच खूबसूरत ग्रीन बैंगल सेट, जो साड़ी, सूट और लहंगे हर आउटफिट के साथ शानदार लगेंगे।