- Home
- Lifestyle
- Red & Green Bangle Set: सावन के लिए देखें लाल संग हरी चूड़ियों के सेट, हाथों पर नजर आएगा अनूठा रंग
Red & Green Bangle Set: सावन के लिए देखें लाल संग हरी चूड़ियों के सेट, हाथों पर नजर आएगा अनूठा रंग
Red & Green Bangle Set: सावन 2026 के लिए लेटेस्ट रेड-ग्रीन बैंगल सेट डिजाइन्स देखें। वेलवेट बैंगल, रेशमी चूड़ियां, गजरा कंगन, एंब्रॉयडरी ब्राइडल सेट और ट्रेंडी रेन ड्रॉप बैंगल से अपने तीज और सावन लुक को दें स्टाइलिश और पारंपरिक अंदाज।

सावन का महीना हर सुहागन और फैशन पसंद महिलाओं के लिए खास होता है। इस मौसम में लाल और हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह पारंपरिक लुक के साथ ट्रेंडी स्टाइल भी देता है। चाहे आप नई नवेली दुल्हन हों या तीज, हरियाली तीज, नाग पंचमी और सावन सोमवार के लिए तैयार हो रही हों, रेड-ग्रीन बैंगल सेट आपके एथनिक लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं। अगर आप इस साल कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट बैंगल डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

रेड ग्रीन वेलवेट बैंगल विद गजरा कंगन
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्रैंड टच चाहती हैं, तो वेलवेट बैंगल के साथ गजरा कंगन वाला सेट चुन सकती हैं। मोती, कुंदन और फ्लोरल पैटर्न वाले ये सेट सावन, तीज और मेहंदी फंक्शन में बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं।
रेड ग्रीन एंब्रॉयडरी बैंगल
नई शादी के बाद पहला सावन मनाने वाली दुल्हनों के लिए एंब्रॉयडरी वर्क वाले रेड-ग्रीन बैंगल सेट शानदार विकल्प हैं। इनमें जरी, स्टोन और थ्रेड वर्क का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जो ब्राइडल लुक को और भी खास बना देता है।
रेड ग्रीन रेन ड्रॉप बैंगल सेट
रेन ड्रॉप डिजाइन वाले बैंगल सेट इस साल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें छोटे-छोटे स्टोन और ड्रॉप पैटर्न लगे होते हैं, जो बारिश की बूंदों जैसा आकर्षक लुक देते हैं। हल्के होने के बावजूद ये हाथों में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं और मॉडर्न एथनिक लुक के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कम वजन, ज्यादा खूबसूरती! डेली वियर के लिए लें 5 साउथ इंडियन इयररिंग्स
रेड ग्रीन वेलवेट बैंगल
वेलवेट फिनिश वाली लाल-हरी चूड़ियां रॉयल और एलिगेंट लुक देती हैं। सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या हैवी सूट के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है। इनका सॉफ्ट टेक्सचर हाथों को प्रीमियम लुक देता है।
रेड ग्रीन बैंगल
कश्मीरी चूड़ियों का ट्रेंड इस साल काफी ज्यादा रहा है, ऐसे में आपके सावन लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह कांच की हरी और लाल रंग की रेशमी चूड़ियों के साथ सेट करके ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नई नवेली हो या शादीशुदा, सावन में हर महिला को पसंद आएंगे हरी चूड़ियों संग कश्मीरी बैंगल सेट
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.