Old Tires DIY Decor Ideas : पुराने टायर सिर्फ कबाड़ नहीं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी का बेहतरीन कैनवास भी बन सकते हैं। DIY Decor जैसे आइडिया अपनाकर आप कम खर्च में अपने गार्डन को यूनिक, रंगीन और स्टाइलिश बना सकते हैं।
कबाड़ में पड़े टायर से बनाएं गार्डनिंग DIY Decor, 5 क्रिएटिव तरीके से करें यूज
घर में पुराने टायर पड़े-पड़े जगह घेरते रहते हैं और अक्सर लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और DIY (Do It Yourself) आइडिया की मदद से यही पुराने टायर आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने वाले शानदार गार्डनिंग डेकोर में बदल सकते हैं। रंग-बिरंगे पेंट, कुछ बेसिक टूल्स और थोड़ी मेहनत से आप कम खर्च में अपने गार्डन को यूनिक और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। अगर आप भी अपने गार्डन को नया लुक देना चाहते हैं, तो पुराने टायर से बनाए जा सकने वाले ये 7 DIY Decor आइडिया जरूर ट्राई करें।
26
टायर से एनिमल शेप DIY Decor बनाएं
पुराने टायर को काटकर और पेंट करके हंस, मेंढक, लेडीबग, तितली या कार्टून कैरेक्टर जैसी शेप बनाई जा सकती हैं। इन्हें गार्डन के कोनों में रखने से पूरा एरिया रंगीन और स्टनिंग नजर आता है। बच्चों वाले घरों में यह आइडिया खासतौर पर पसंद किया जाता है।
इसे और सुंदर कैसे बनाएं?
वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल करें।
आंखें और डिजाइन ब्रश से बनाएं।
छोटे गमलों के साथ सजाएं।
36
बच्चों के लिए टायर स्विंग लगाएं
अगर घर में बच्चे हैं, तो पुराने टायर से मजबूत स्विंग बनाकर गार्डन में लगाया जा सकता है। रंगीन पेंट और मजबूत रस्सी के साथ यह बच्चों का पसंदीदा प्ले एरिया बन सकता है।
मजबूत पेड़ या आयरन फ्रेम का इस्तेमाल करें।
रस्सी की क्वालिटी अच्छी हो।
समय-समय पर फिटिंग चेक करते रहें।
46
रंग-बिरंगे टायर प्लांटर बनाएं
पुराने टायर का सबसे आसान और लोकप्रिय इस्तेमाल प्लांटर के रूप में किया जा सकता है। टायर को अपनी पसंद के ब्राइट कलर से पेंट करें और उसमें मिट्टी भरकर फूलों या छोटे पौधों को लगाएं। अलग-अलग रंगों के टायर प्लांटर गार्डन को आकर्षक और फ्रेश लुक देते हैं।
किन पौधों के लिए बेहतर?
गेंदा
पेटूनिया
पोर्टुलाका
एलोवेरा
सक्यूलेंट्स
56
हैंगिंग टायर गार्डन तैयार करें
अगर आपके पास कम जगह है, तो पुराने टायर को मजबूत रस्सी या चेन की मदद से दीवार या पेड़ पर टांगकर हैंगिंग प्लांटर बनाया जा सकता है। इसमें ट्रेलिंग प्लांट्स लगाने से गार्डन का लुक और भी शानदार दिखाई देता है।
कम जगह में गार्डनिंग
बालकनी और टैरेस के लिए
बेस्ट मॉडर्न DIY लुक
66
टायर से बनाएं यूनिक फ्लावर स्टैंड
अलग-अलग साइज के टायर को स्टैक करके मल्टी-लेवल फ्लावर स्टैंड तैयार किया जा सकता है। इसमें विभिन्न ऊंचाई पर पौधे लगाने से गार्डन में खूबसूरत लेयरिंग इफेक्ट मिलता है। ये छोटे गार्डन, टैरेस गार्डन या होम एंट्रेंस डेकोरेशन के लिए बेस्ट रहते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.