
लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दी के दिनों में अगर कोई नहाने का नाम ले लें तो चिढ़ छुटने लगती है। कई लोग तो एक-दो दिन छोड़कर नहाते हैं और जो रोजाना नहाते भी हैं वह भी गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ठंड के दिनों में शरीर पर जब गर्म पानी पड़ता है, तो सबको बहुत अच्छा लगता है। सर्दियों के दिनों में गीजर की डिमांड भी बहुत बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है या नहीं? अगर नहीं दिया तो आइए हम आपको बताते हैं कि गर्म पानी से नहाने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं...
गर्म पानी से नहाने से हो सकते हैं ये नुकसान
नपुंसकता
जी हां यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से गर्म पानी से नहाते हैं उनके स्पर्म सेल्स ओवरहीट हो जाते हैं और 4 से 5 हफ्ते के अंदर ही स्पर्म काउंट भी कम हो जाता है, जिससे पुरुषों में नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।
स्किन इंफेक्शन
अत्यधिक गर्म पानी से नहाने से स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं और इसमें इचिंग हो सकती है। इतना ही नहीं अत्यधिक गर्म पानी से नहाने से स्किन का मॉइश्चर खत्म होने लगता है और स्किन ड्राई और रफ हो जाती है।
आंखों का इंफेक्शन
अधिक गर्म पानी से नहाने से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। इससे आई इंजरी से लेकर थर्मल नैक्रोसिस हो सकता है। गंभीर क्षति में कई बार आंखों में अंधापन होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।
बालों के लिए नुकसानदायक
जी हां, अत्यधिक गर्म पानी से हेयर वॉश करने से खोपड़ी की स्किन झुलस जाती है और डैंड्रफ, खुजली, जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लड प्रेशर बढ़ाएं
जो लोग अत्यधिक गर्म पानी से नहाते हैं उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, इसलिए बीपी के मरीजों को अत्यधिक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। इतना ही नहीं ज्यादा गर्म पानी से नहाने से कार्डियो और हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कितने गर्म पानी से नहाए
एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों के दिनों में मनुष्य के शरीर का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, इसलिए हमें अपने शरीर के तापमान से केवल 5 डिग्री से ज्यादा गर्म पानी लेना चाहिए। यानी कि आप 40 से 42 डिग्री टेंपरेचर तक गर्म पानी से नहा सकते हैं। लेकिन यह पानी अगर 60-70 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाता है, तो इससे शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं।
और पढ़ें: क्या आप भी बहुत देर तक होल्ड करके रखते हैं यूरिन? तो हो जाएं सावधान ! फट सकता है ब्लैडर
83 साल की दादी का 37 साल का पति, शादी के 2 साल बाद सेक्स पर लग गया बैन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.