
लाइफस्टाइल डेस्क. कनाडा की क्ले और ज्वैलरी आर्टिस्ट अमांडा बूथ ( Amanda Booth) पुरुष स्पर्म से खूबसूर ज्वैलरी तैयार कर रही हैं। इतना ही नहीं वो ब्रेस्ट मिल्क, खून, अंतिम संस्कार के अवशेष, पालूत जानवरों के फर और पीरिड्स के ब्लड से आभूषण बनाती हैं। जो देखने में खूबसूरत लगते हैं। हाल ही में अमांडा काफी वायरल हुई है। क्योंकि उन्हें एक यूजर के कमेंट को गंभीरता से लेते हुए 'मैन जूस' से मोती का हार बनाने का फैसला किया। मतलब पुरुष के स्पर्म से गले के माला वो तैयार करने लगी हैं। उन्होंने बताया कि स्पर्म से ज्वैलरी बनाना एक चुनौती जैसा था। लेकिन उन्होंने इस पर काम किया और जल्द ही ऑर्डर आने लगे।
अब पुरुष के वीर्य से बना रही हैं ज्वैलरी
सोशल मीडिया पर अमांडा बूथ ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो स्पर्म यानी पुरुष के शुक्राणु से बनी मोती वाली नेकलेस और अंगूठी पहनी हुई हैं। वो इसे दिखा रही हैं। बूथ ने अपना बिजनेस साल 2021 में शुरू किया था। पहले वो अजीबो गरीब चीज से ज्वैलरी बनाती थी। फिर इसमें पीरिड्स का ब्लड जोड़ा। फिर ब्रेस्ट मिल्क और अब स्पर्म से ज्वैलरी तैयार कर रही है।
स्पर्म का गंध परेशान करती है
अमांडा सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट शेयर किया और लोगों के ऑर्डर आने शुरू हो गए। कस्टमर अपने स्पर्म का सैंपल अमांडा की लैब में भेजते हैं। जहां उन्हें सुखाकर पाउडर फॉर्म में बदला जाता है। फिर इसे क्ले बीड्स और ट्रिंकलेट्स में बदलकर आभूषण तैयार किए जाते हैं। हालांकि इसका गंध उन्हें और उनके कारीगरों को परेशान करती है।
मिल रहे हैं खूब ऑर्डर
अमांडा ने पति के एक चम्मच स्पर्म से इसे बनाने की प्रक्रिया सीखी। इसके बाद ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। ज्वैलरी डिजाइनर के ज्यादातर ग्राहक अमेरिका से हैं। वो अपने स्पर्म से ज्वैलरी बनवाने के लिए क्रेजी रहते हैं। इनके पीछे इमोशनल रिजन होते हैं। वो इस तरीके से अपनी फर्टिलिटी और प्यार को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग कैंसर और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के उपचार से गुजर रहे होंगे। उन्हें अपने वीर्य को इस तरह देखने से सुख मिल रहा है। अमांडा को अब खूब ऑर्डर मिल रहे हैं।
और पढ़ें:
खाली पेट नारियल खाने से मिलती है गजब की खूबसूरती, एक्सपर्ट के बताए 4 फायदे जान रह जाएंगे हैरान
सोते वक्त महिला का प्राइवेट पार्ट टच करता था 'भूत', कैमरे ने खोल दिया मनचले आत्मा का राज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.