
लाइफस्टाइल डेस्क. 39 साल की एंड्रियाना क्रज़ेस्नियाक(Adriana Krzesniak) खुद को यंग दिखने में मदद करने के लिए अद्भुत मसाले को श्रेय देती हैं। वो दावा करती हैं कि इस उम्र में भी वो 20 साल की लगती है इसके पीछे वजह हल्दी है। 20 साल की उम्र से वो हल्दी का सेवन करना शुरू की थी। जिसकी वजह से आज भी वो खूबसूरत और यंग हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है।
एड्रियाना पोलैंड के वारसॉ की रहने वाली हैं। वो विजुअल मर्चेडाइजर हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 20 साल की थी तब से मुझे लगता था कि मेरे पास साबित करने के लिए बहुत कुछ हैं। बहुत सारी उम्मीदें थी। लेकिन अब मैं अपने और अपने साथ अधिक शांति से हूं। किसी को साबित करना बंद कर दिया है। यानी तनाव नहीं लेती हूं। वो अपनी खूबसूरती का राज खोलती हैं।
हर रोज वो डाइट में हल्दी लेती हैं
एड्रियाना अपने डाइट में हर रोज हल्दी लेती हैं। इसे अलावा वो बैलेंस डाइट लेती हैं। बहुत सारा पानी पीती हैं। इसके अलावा वो एसपीएफ़ (SPF) क्रीम त्वचा पर रेगुलर लगाती हैं। साथ ही वो हर दो साल में 1ml हयालूरोनिक एसिड होठों की मुस्कान के लिए इस्तेमाल करती हैं। वो बताती हैं कि मेरी मुस्कान की रेखाओं ने मेरे चेहरे का आकार बदल दिया है और मुझे छोटा बना दिया है।
तनाव को खुद से रखती हैं दूर
साल 2016 में एड्रियाना का तलाक हो गया था। आखिरी बार वो उस वक्त तनाव में थी। इसके बाद से कभी स्ट्रेस नहीं लिया। वो मोटिवेट करने वाली किताब पढ़ने लगी। जिससे उन्हें जीवन को लेकर नया नजरिया मिले। इसे अलावा उन्हें अपने नियंत्रण से बाहर की चीजों पर जोर देना बंद कर दिया। वो कहती हैं कि मैं आईवीएफ से गुजर चुकी हूं और दो बार गर्भपात हो चुका हूं, लेकिन मैं सकारात्मक मानसिकता रखता हूं क्योंकि यह मेरे नियंत्रण से बाहर है।
24 साल के लड़के ने डेट पर जाने के लिए पूछा
एड्रियाना इस कदर कम उम्र की लगती हैं कि एक बार 24 साल के लड़के ने मुझे डेट पर चलने के लिए कहा। तो मैंने उससे बताया कि मेरा एक पति हैं। मैं तुम्हारे लिए बहुत बूढ़ी हूं। तो वो हैरान रह गया। उसे लगता था कि मैं 22 साल की हूं।
बिना तकिये के वो सोती हैं
एड्रियाना बचपन से बिना तकिये के सोती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के पीछे ये भी एक वजह वो मानती हैं। इसके अलावा वो बहुत सारा पानी पीती हैं। एक संतुलित आहार लेती हैं, जिसमें हल्दी, काला जीरा तेल, बाजरा और पोषण खमीर होता है। वो सप्ताह में केवल दो से तीन बार मीट खाती हैं। हर दिन वो बाजरा और हल्दी के साथ एक प्रकार का अनाज दलिया खाती हैं। इसके बाद टोस्ट पर एवोकैडो लेती हैं।
स्कीन केयर के लिए वो माइक्रेलर पानी और मॉइस्चराइजर से सफाई करने के बाद वह हर दिन रेटिनॉल सीरम का भी उपयोग करती है और वह महीने में एक या दो बार फेस मास्क का उपयोग करती है।
और पढ़ें:
माता-पिता से नहीं मिला प्यार,तो 21 साल की लड़की ने 9 लाख खर्च कर शरीर का कर लिया ये हाल
नारियल तेल में बस इस एक चीज को मिलाने से सफेद बाल हो जाते हैं काले
अगर लड़के में ये 8 गुण हो तो लड़की को तुरंत थाम लेना चाहिए हाथ, वैज्ञानिकों ने बताया
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.