
लाइफस्टाइल डेस्क: अमेरिका के एरिजोना में रहने वाली 37 साल की लीन बेल दुनिया का अनोखी महिला में शामिल हैं। उनकी मानें तो वो एक ही समय में दो अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं। इतना ही नहीं वो दो बच्चों के साथ गर्भवती भी हो सकती हैं। उनके अनोखे शरीर की वजह से यह संभव है।
दरअसल, लीन बेल की दो योनी, दो गर्भाशय ग्रीव और दो गर्भाशय है। इतना ही नहीं एक महीने में उन्हें दो बार मासिक धर्म होता है। दरअसल, लीन बेल यूटेरस डिडेल्फिस के साथ पैदा हुई हैं। यह एक ऐसी असामान्य स्थिति है जिसमें एक विकासशील बच्ची के शरीर में एक की बजाय दो गर्भाश्य बन जाते हैं। यह स्थिति 5 हजार महिलाओं में से 1 को होती है।
सोशल साइट पर लीन ने दिया जवाब
लीन बेल ने अपने टिकटॉक पर अपने बारे में जानकारी दी। वो टिक टॉक पर @theladyleanne के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने एक वीडियो में खुद से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने बताया कि वो दो गर्भाशय और दो वजाइना के साथ सामान्य महिला की तरह ही जी रही हैं। लेकिन मासिक धर्म उनके दो बार होते हैं। उनका कहना है कि उनके दोनों पीरियड एक ही वक्त में आते हैं। कभी-कभी ये आगे पीछे होते हैं। वो दो टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं। जो बहुत पीड़ादायक होता है। मैं शुरुआत में कुछ दिन बिस्तर पर बिताती हूं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे जिसे 300 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
पुरुष उनकी स्थिति से डरते हैं
लीन ने अपने साथी के साथ गर्भवती होने की कठिनाइयों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आठ महीने पहले ऑनलाइन डेटिंग शुरू की। लीन ने बताया कि पुरुष को जब उनके बारे में पता चलता है तो वो डर जाते हैं। वो कहती हैं कि मेरी नई योजना यह है कि मैं इन लोगों को तुरंत यानी मिलने से पहले बता दूं ताकि किसी का वक्त बर्बाद ना हो।
एक बार में दो बच्चों की मां बन सकती हैं लीन
लीन ने यह भी बताया कि वो गर्भवती हो सकती है और सिजेरियन सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन इसे 'उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था' माना जाएगा। उन्होंने कहा कि वो एक ही महीने में दो बच्चों के साथ गर्भवती हो सकती हैं। प्रत्येक गर्भाशय में एक-एक बच्चा हो सकता है। अलग-अलग पुरुष के साथ वो एक वक्त में शारीरिक संबंध बना सकती हैं। लेकिन यह एक दुर्लभ घटना होगी।
और पढ़ें:
रिसर्च ने किया दुनिया को हैरानः अब मरे हुए इंसान फिर से होंगे जिंदा!
वक्त से पहले हो रहे हैं सफेद बाल, तो नाभि पर लगाए ये चीज, ब्लैक हेयर के साथ मिलेगा ये फायदा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.