Global Population:दुनिया की आबादी 8 अरब हुई, 2023 में भारत होगा चीन से आगे

UN Report On World Population: दुनिया भर की आबादी मंगलवार (15 नवंबर) को 8 अरब पहुंच गई। पिछले 12 सालों में एक अरब लोगों को जोड़ा गया। भारत चीन को इस मामले में पीछे छोड़ने के कगार पर हैं। 
 

Nitu Kumari | Published : Nov 15, 2022 11:16 AM IST / Updated: Nov 15 2022, 04:48 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनिया की जनसंख्या 15 नवंबर यानी मंगलवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 
दुनिया की जनसंख्या (World Population) आठ अरब के पार हो गई है। हालांकि यह आबादी अब दोगुनी नहीं होगी। 
2030 तक कुल आबादी 850 करोड़, 2050 तक  970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ होने की संभावना है। यूएन की रिपोर्ट में औसत आयु को लेकर भी दावा किया गया है। 

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने ट्वीट किया, '8अरब उम्मीदें। 8 अरब सपने। 8 अरब संभावनाएं। हमारा ग्रह अब 8 अरब लोगों का घर है।'संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres)ने कहा कि जब तक हम दुनिया के अमीरों और वंचितों के बीच की खाई को नहीं पाटते हैं, हम तनाव और अविश्वास, संकट और संघर्ष से भरी 8 अरब की मजबूत दुनिया के लिए खुद को स्थापित कर रहे हैं।

Latest Videos


2023 तक चीन से आगे निकलेगा भारत

भारत को 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है। जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की 1.426 बिलियन की तुलना में 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 बिलियन है। 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होने का अनुमान है, जो सदी के मध्य तक चीन की 1.317 अरब लोगों से काफी आगे है।

2058 के आसपास 10 अरब होगी आबादी

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर की आबादी 8 अरब तक पहुंचने को एक मील का पत्थर बताया है। यह देखते हुए कि मानव जनसंख्या 1800 शताब्दी में 1 अरब से कम थी और 1 से 2 अरब तक बढ़ने में 100 से अधिक वर्षों का समय लगा। तुलना करें तो पिछली शताब्दी में दुनिया की आबादी में वृद्धि काफी तेज रही है और विकास की गति धीरे रही। इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक, वैश्विक जनसंख्या 2037 के आसपास 9 अरब और 2058 के आसपास 10 अरब से अधिक होने का अनुमान है। 

इसके साथ ही यूएन की रिपोर्ट में मानव की औसत आयु (Average Age) को लेकर दावा किया गया है। वर्तमान में औसत आयु 72.8 वर्ष हो चुकी है, जो 1990 के मुकाबले 2019 तक 9 साल बढ़ी है। इसके साथ ही  2050 तक एक मनुष्य की औसतन आयु 77.2 वर्ष तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है।

और पढ़ें:

फ्रिज में पड़े थे श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़े, वहीं आफताब पूनावाला दूसरी लड़की के साथ कर रहा था SEX!

श्रद्धा वाकर का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं होता, तो आफताब नहीं होता बेनकाब, हत्या के बाद किए ये 5 काम

Share this article
click me!

Latest Videos

देश के 28 मुख्यमंत्रियों की सैलरीः दिल्ली की CM आतिशी को मिलेगी तगड़ी तनख्वाह
राहुल गांधी के खिलाफ बोलकर फंसे कई दिग्गज, कांग्रेस ने बढ़ा दी मुश्किलें । Rahul Gandhi । Congress
जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए PM Modi, बताया- आदिवासी मां ऐसे पूरी की कमी
2nd AC में आधी रात महिला वकील ने काटा बवाल, वीडियो बनाते रहे TTE साब
Amit Shah LIVE: प्रधानमंत्री गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन 15 देशों ने उन्हें सम्मान दिया