बर्थडे गर्ल ने कहा- मम्मी, प्याज के पराठे बना दो, लेकिन खाने से पहले दुनिया छोड़ गई 17 साल की बेटी

राजधानी भोपाल में एक 17 साल की लड़की अपने जन्मदिन से दो दिन पहले सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने मां से कहा- मम्मी मेरे लिए आज प्याज के पराठे बना दो। लेकिन खाने से पहले उसने सुसाइड कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2020 6:10 AM IST / Updated: Feb 05 2020, 02:29 PM IST

भोपाल, देश में सैंकड़ों लोग रोज आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां एक 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। दो दिन बाद उसका जन्मदिन था, घर में सारी तैयारी हो चुकी थी। माता-पिता ने इसके लिए खरीदारी भी कर रखी थी।

 मां से प्याज के पराठे बनाने का कहकर गई और लगा ली फांसी
दरअसल, यह घटना राजधानी भोपाल के बागमुगालिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई है। जहां 11वीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। 4 फरवरी दिन मंगलवार को सुबह लड़की ने मां से कहा- मुझको आज प्याज के पराठे खाने हैं, आप बना दो। कुछ देर बाद मां पराठे बनाने चली गई। इस बीच बेटी की कोई आवाज नहीं आई। वो बेटी को बुलाने उसके कमरे में गई। अंदर का दृश्य देख मां चीख पड़ी। बेटी फंदे पर लटक रही थी।

Latest Videos

पुलिस ने जब्त किया मृतक बच्ची का मोबाइल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई गजराज सिंह ने बताया कि दिव्यांशी अपनी मां ऋचा और पिता बलवीर सिंह के साथ रहती थी। मृतका के पिता एक फैक्ट्री में मैनेजर हैं और मां गृहणी। उनका एक बेटा बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, उसका फोन जब्त कर लिया है, जिसमें पैटर्न लॉक है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

घटना के समय मां-बेटी थीं घर पर, पिता गए थे गुजरात
जानकारी के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस दौरान मां और बेटी घर पर थीं। जबिक पिता ऑफिस के काम से गुजरात गए थे। 11 बजे मां ने दिव्यांशी को जगाया तो बोली- मेरे लिए पराठे बना दो और नहाने चली गई। काफी देर हो जाने के बाद मां आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाबा नहीं आया। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से उसको नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल