2 साल की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती देखकर रोती रहती थी मां, अब जब वो घर लौटी, तो परिजनों ने किया स्वागत

Published : May 21, 2020, 09:37 AM IST
2 साल की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती देखकर रोती रहती थी मां, अब जब वो घर लौटी, तो परिजनों ने किया स्वागत

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी कंट्रोल नहीं हो पाया है। हालांकि मरीजों के ठीक होने की गति बढ़ रही है।  भोपाल में बुधवार को 39 नए केस मिले। वहीं मप्र के दूसरे बड़े हॉटस्पॉट इंदौर में 10 दिनों में 62 नए कोरोना प्रभावित क्षेत्र मिले हैं। भोपाल में शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। शादी में शामिल हुए 32 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें दूल्हा भी शामिल है।

भोपाल, मध्य प्रदेश. यह है 2 साल की डेलिशा। जब इसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, तो मां-बाप का कलेजा फट पड़ा था। बच्ची जब तक हॉस्पिटल में रही, मां रह-रहकर रो पड़ती थी। अब जब यह ठीक होकर घर लौटी, तो उसका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी कंट्रोल नहीं हो पाया है। हालांकि मरीजों के ठीक होने की गति बढ़ रही है।  

भोपाल में बुधवार को 39 नए केस मिले। वहीं मप्र के दूसरे बड़े हॉटस्पॉट इंदौर में 10 दिनों में 62 नए कोरोना प्रभावित क्षेत्र मिले हैं। भोपाल में शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। शादी में शामिल हुए 32 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें दूल्हा भी शामिल है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब देवास में एक साथ 10 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इनमें डेलिशा भी है।


अब जानें भोपाल का हाल
भोपाल में शादी के तीसरे दिन ही एक दुल्हन पॉजिटिव निकली। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी सोमवार को शादी हुई थी। उसे पिछले एक हफ्ते से बुखार था। शनिवार को उसे सैम्पल जांच के लिए लिए गए थे। मामला भोपाल के समीपवर्ती औबेदुल्लागंज से जुड़ा है। यहां के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि संपर्क में आए अन्य परिजनों के भी सैम्पल लिए गए हैं। इस बीच बुधवार को भोपाल में 39 नए मरीज मिले हैं। उज्जैन में 61, खंडवा में 22 और बुरहानपुर में 12 नए मरीज मिले हैं।

इंदौर का हाल..
इंदौर में स्थितियां अब भी काबू में नहीं है। यहां पिछले 10 दिनों में 62 नए कोरोना क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इंदौर में बुधवार को 59 नए केस सामने आए। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य