खेलते हुए 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, अब तक रेस्क्यू जारी

Published : Nov 04, 2020, 04:25 PM ISTUpdated : Nov 06, 2020, 09:08 AM IST
खेलते हुए 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, अब तक रेस्क्यू जारी

सार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बुधवार सुबह 4 साल का एक मासूम खेलते समय 200 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग भागे-भागे पहुंचे। तुरंत प्रशासन को खबर की गई। बबीना से आर्मी की रेस्क्यू टीम बच्चे की जान बचाने मौके पर पहुंच गई है। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना करते हुए एक ट्वीट किया है। गुरुवार सुबह तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका था।

भोपाल, मध्य प्रदेश. निवाड़ी में बुधवार सुबह 4 साल का मासूम खेलते समय 200 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। उसके रोने की आवाज सुनकर घटना का पता चला। मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने अपने स्तर पर रेस्क्यू करने की कोशिश की। जब सफलता नहीं मिली, तब बबीना से आर्मी की रेस्क्यू टीम बुलाई गई। बच्चे को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है। हालांकि गुरुवार सुबह तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका था। बच्चे की जान बचाने उसे लगातार ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की हालत पर नजर रखी जा रही है। जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही है।


ढक्कन हटाकर बोरवेल में झांक रहा था
मामला निवाड़ी तहसील के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के शैतपुरा गांव का है। यहां रहने वाला प्रहलाद कुशवाह नामक बच्चा अपने खेत में खेल रहा था। इसी बीच वो बोरवेल के पास पहुंचा। बोरवेल को ढंक कर रखा गया था। बच्चे ने ढक्कन हटा दिया और उसमें झांकने लगा। इसी बीच वो नीचे गिर गया। कलेक्टर आशीष भार्गव, एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे।
 

घटनास्थल पर मौजूद बच्चे के परिजन और गांववाले।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश