2 एक्सीडेंट-29 मौतें, यूपी के बाद अब मप्र में दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत

लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने के बाद बदहवास होकर घर लौट रहे मजदूर कई जगह एक्सीडेंट का शिकार हो गए। यूपी के औरेया के बाद मप्र के सागर में एक हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। औरैया में 24 मजदूरों की मौत हुई है। मप्र में यह हादसा छतरपुर के नजदीक बंडा के पास हुआ। इस भीषण हादसे में 20 मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2020 7:10 AM IST / Updated: May 16 2020, 01:08 PM IST

सागर, मध्य प्रदेश. शनिवार प्रवासी मजदूरों के लिए काल बनकर सामने आया है। लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने के बाद बदहवास होकर घर लौट रहे मजदूर कई जगह एक्सीडेंट का शिकार हो गए। यूपी के औरेया के बाद मप्र के सागर में एक हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। औरैया में 24 मजदूरों की मौत हुई है।

घाटी पर पलटा ट्रक..
एक दिन में ट्रक हादसे की यह तीसरी खबर है। मप्र के सागर के दलपतपुर में मजदूरों से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक पलट गया। मरने वालों में 3 महिला और 2 पुरुष हैं। घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि ट्रक सागर कानपुर मार्ग के छानवीला थाना अंतर्गत निवार घाटी सेमरा पुल से गुजर रहा था, तभी ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक में 25 मजदूर बैठे थे। एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि ये मजदूर महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे थे।

औरेया में 24 लोगों की मौत..
इससे पहले शनिवार को ही यूपी के औरेया में सड़क किनारे खड़ी मजदूरों से भरे ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा तड़के करीब 3.30 बजे हुआ। इस हादसे में भी 20 मजदूर घायल हुए। एक अन्य हादसा महाराष्ट्र तेलंगाना के बॉर्डर पर एनएच-44 पर हुआ। यहां भी रात 3.30 ट्रक पलटने से 20 मजदूर घायल हो गए। ट्रक में 70 मजदूर बैठे थे।

पढ़ें औरेया की खबर

अंधेरे की वजह से नहीं बचाई जा सकी कई लोगों की जान, चीख-पुकार और धमाका सुनकर सहम गए थे लोग...
 

Share this article
click me!