दमोह में 7 साल का बच्चा खेलते वक्त बोरवेल में गिरा, 20 फीट पर फंसा, 15 दिन बाद जन्मदिन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमोह के SDM अभिषेक ठाकुर ने बताया कि अनुमान है कि बच्चा करीब 15 से 20 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2022 12:49 PM IST / Updated: Feb 27 2022, 06:20 PM IST

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना रविवार की है। बोरवेल 300 फीट गहरा है और बच्चा 20 फीट की गहराई पर फंसा है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बच्चा बोरवेल के पास खेल रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से गिर गया। मध्य प्रदेश में पिछले चार दिन के अंदर बच्चे के बोरवेल में गिरने की ये दूसरी घटना है।

घटना पटेरा पुलिस थाने के बारखेड़ा गांव की है। यहां धर्मेंद्र आठया ने अपने खेत में बोरवेल खुदवाया था। ये 300 फीट गहरा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रियांश यहां पर खेल रहा था। इसी दौरान वह इसमें गिर गया। जब काफी देर तक नजर नहीं आया तो बोरवेल के पास जाकर देखा। यहां बच्चे की आवाज सुनी गई। बच्चा अंदर से चिल्ला रहा था- मम्मी बचाओ.. ।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- मुश्किल में मासूम की जिंदगी: 8 घंटे से 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है 4 साल का बच्चा, बचाने की जंग जारी

17 फीट तक खुदाई हो चुकी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमोह के SDM अभिषेक ठाकुर ने बताया कि अनुमान है कि बच्चा करीब 15 से 20 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी खुदाई 17-18 फीट तक हुई है। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें-  सांसें रोक देने वाले रेस्क्यू का Video, 10 घंटे तक फंसी रही जान... सेना ने बचाने के लिए लगा दिया पूरा जोर

14 मार्च को बच्चे का जन्मदिन
सबसे पहले गड्ढे में ऑक्सीजन भेजी गई। इसके साथ ही 2 जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई का काम किया जा रहा है। बोरवेल के बगल में बड़ा गड्ढा किया जा गया है। अब बोरवेल तक पहुंचने के लिए क्रॉस हॉल किया जा रहा है। बच्चे का कुछ ही दिन बाद जन्मदिन आने वाला है। उसका जन्म 14 मार्च 2019 को हुआ था।

उमरिया में गिरे बच्चे की मौत हो गई थी
इससे पहले गुरुवार को उमरिया जिले के बादरचाड़ गांव में 3 साल का बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। करीब 16 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना